रांची/ओरमांझी
ओरमांझी से बरामद हुए बच्चे कन्हैया और उसके माता-पिता से आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि कन्हैया समेत प्रदेश में सैकड़ों बच्चों के लापता होने की खबरों के बाद आदित्य साहू ने पूरे झारखंड में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करने के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए थे।
अपने पूर्व घोषणा के अनुरूप, आदित्य साहू ने आज कन्हैया के भाई, जो गंभीर किडनी रोग से पीड़ित है, के इलाज के लिए रांची महानगर एवं ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहायता राशि परिवार को प्रदान की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और इलाज में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

