चंदवे में आजसू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, सुदेश महतो बोले – राज्य के नवनिर्माण का संघर्ष और तेज़ होगा


रांची (चंदवे):
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने देवी मंडप, चंदवे (रांची) में आजसू पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यालय खुलने से आम जनता को संगठन से जुड़ने में सुविधा मिलेगी। इससे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही राज्य के नवनिर्माण के संघर्ष को आगे बढ़ाएगी और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी। पार्टी जनता के हक और अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *