तिलैया ब्रिज पर बाबूलाल मरांडी के काफिले की पायलट गाड़ी खराब, आधा घंटा सड़क पर रुके नेता प्रतिपक्ष

तिलैया ब्रिज पर बाबूलाल मरांडी के काफिले की पायलट गाड़ी खराब, आधा घंटा सड़क पर रुके नेता प्रतिपक्ष

रांची से अपने विधानसभा क्षेत्र जाने के क्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के काफिले की पायलट गाड़ी तिलैया ब्रिज के ऊपर अचानक खराब हो गई। यह घटना बीच सड़क पर हुई, जिसके कारण नेता प्रतिपक्ष को करीब आधे घंटे तक वहीं रुकना पड़ा।
बताया जा रहा है कि वर्षों से सुरक्षा ड्यूटी में चल रही पायलट गाड़ी (जिप्सी) अचानक खराब हो जाने से काफिला आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसे पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में भारी चूक बताया जा रहा है। संबंधित विभागों द्वारा वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था के बाद काफिला आगे रवाना हो सका।
इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *