दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उड़ानों का संचालन पूरी तरह बाधित हो गया और 100 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं।

बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे के आसपास सिस्टम में खराबी आई, जिसके बाद देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर उड़ानें रोक दी गईं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे हजारों यात्री टर्मिनल पर फंसे रहे।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी टीम ने तुरंत सुधार कार्य शुरू किया, लेकिन सिस्टम पूरी तरह सामान्य होने में कई घंटे लग गए। इस दौरान उत्तर भारत के अन्य एयरपोर्ट्स – जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और अमृतसर – पर भी प्रभाव पड़ा क्योंकि कई फ्लाइट्स का रूट और टाइमिंग बदली गई।

DGCA ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रारंभिक जांच में यह “सर्वर ग्लिच” प्रतीत होता है। फिलहाल सिस्टम को अस्थायी रूप से रीस्टोर कर उड़ान संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

यात्रियों से एयरलाइंस ने अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति संबंधित वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *