धुर्वा के आदर्श नगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, विधायक प्रतिनिधि समेत पांच घायल
रांची।
विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर, धुर्वा में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंचे लोगों पर भी हमला किया गया।
इस हिंसक झड़प में कुल पांच लोग घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और घातक हथियारों से हमला किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है—
रंजन कुमार झा (विधायक प्रतिनिधि)
वरुण कुमार
सौरभ झा
मन्नू सिंह
हिमांशु मिश्रा
घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की दोबारा हिंसा न हो।

