पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

वन भूमि पर अवैध अफीम की खेती नष्ट, 03 एकड़ में लगी फसल विनष्ट

पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से लगी लगभग 03 एकड़ अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया।
उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के पदाधिकारी, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। अभियान को विधिवत एवं सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया।
अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान हेतु छानबीन की जा रही है। नाम-पता सत्यापन के उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पलामू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *