रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनों

रांची: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची से विभिन्न स्थानों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें मुख्य रूप से दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी.

  1. अजमेर – रांची पूजा, दिवाली एवं छठ स्पेशल (09619/09620) ये ट्रेन रांची से 28 सितंबर 2025 से ही संचालित हो चुकी है जोकि 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
  2. रांची – आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (02877/02878) रांची से 17 अक्तूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को और आनंद विहार से 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
  3. रांची – आरा साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08640/08639) रांची से 28 सितंबर 2025 से ही संचालित हो चुकी है जोकि 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को और आरा से 29 सितंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
  4. रांची – जयनगर साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08105/08106) रांची से 18 अक्तूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को और जयनगर से 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
  5. रांची – पूर्णिया कोर्ट साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08626/08625) रांची से 17 अक्टूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को और पूर्णिया कोर्ट से 18 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
  6. रांची – कामाख्या साप्ताहिक पूजा/दिवाली/छठ स्पेशल (08621/08622) रांची से 27 सितंबर 2025 से ही संचालित हो चुकी है जोकि 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को और कामाख्या से 29 सितंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
  7. रांची – गोरखपुर साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08629/08630) रांची से 18 अक्तूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को और गोरखपुर से 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
    रेल प्रशासन का कहना है कि दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने का अवसर मिल सके. इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच शामिल रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *