सुदेश महतो ने अपने आवास पर विधिवत की माँ सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना



पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने रांची के बुकरु स्थित अपने आवास पर सपरिवार विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती से राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं झारखंड ओलिंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजा संपन्न हुई।
इस अवसर पर सुदेश महतो ने प्रदेशवासियों को सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ सरस्वती सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य का प्रकाश फैलाएं।
गौरतलब है कि सुदेश महतो प्रत्येक वर्ष अपने आवास पर माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर परिवार के साथ विधिवत पूजन करते हैं। पूजा के अवसर पर दिन भर श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर आगमन होता रहा और लोगों ने माँ सरस्वती के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *