रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीटोला से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

