चतरा।
पुलिस अधीक्षक चतरा श्री सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चतरा पुलिस ने कुल लगभग 28 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटवलिया में करीब 3 एकड़ तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह में करीब 25 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फसल को नष्ट किया।
पुलिस ने बताया कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
चतरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती न करें और न ही किसी को इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने दें। साथ ही ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाकर सहयोग करें।


