नगर निकाय चुनाव की घोषणा आज संभावित, राज्य निर्वाचन आयुक्त करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस


रांची:
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकती हैं। चुनाव आयोग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
आयोग पहले ही चुनाव से संबंधित गजट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। अब केवल चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा ही शेष रह गई है। जैसे ही चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, वैसे ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इसके साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे प्रशासन और राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी।
इस बार झारखंड के कुल 48 नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें
9 नगर निगम,
20 नगर परिषद, और
19 नगर पंचायत शामिल हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में पहले से ही हलचल तेज है। तारीखों की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां और अधिक बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *