झारखंड में नगर निकाय चुनाव का इंतजार खत्म, चुनाव कार्यक्रम घोषित


झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य में शहरी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 29 जनवरी से 4 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 6 फरवरी तक नामांकन की वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
23 फरवरी को राज्य के सभी नगर निकायों में मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से संपन्न होंगे।
वहीं, 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *