आपत्ति के बाद झारखंड लोकभवन ने लौटाई सूचना आयुक्तों की फाइल…

आपत्ति के बाद झारखंड लोकभवन ने लौटाई सूचना आयुक्तों की फाइल
झारखंड में राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं की अनुशंसा और निर्धारित अर्हताओं के कथित उल्लंघन के खिलाफ विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद मामला राजभवन पहुंचा।
सूत्रों के अनुसार, लोकभवन ने पहले इस पूरे प्रकरण पर विधिक राय (Legal Opinion) प्राप्त की। इसके बाद राज्यपाल महोदय ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियुक्ति से संबंधित फाइल को बिना स्वीकृति वापस लौटा दिया।
राजभवन की ओर से सरकार को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया को RTI Act तथा इस विषय में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णयों के आलोक में पुनः परीक्षण किया जाए।
इस घटनाक्रम ने राज्य में पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *