बड़ी ख़बरें
हवा में उड़कर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार, ऐसे हुआ हादसा
नई दिल्ली: बिल्डिंग की दुर्घटनाग्रत होने की खबरे आती रहती हैं. कभी भुकंप की वजह से तो कभी पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से बिल्डिंग दुर्घटनाग्रत हो जाती है. लेकिन एक फोटो ने सभी को हैरान कर दिया. बिल्डिंग का ऐसा दुर्घटनाग्रस्त होना पहली बार देखा गया था. अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार डिवाइडर…
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन, इनके थे करीबी
पटना : राजद नेता लालू यादव के बेहद करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन हो गया है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हुआ है। शिवहर के अंबा गांव के रहने वाले झा मनमोहन सरकार में भारी उद्योग राज्य मंत्री रह चुके थे। झा गोपालगंज और बेतिया से सांसद…
लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, अमेठी रवाना
लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाने के लिए राहुल गांधी आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद राहुल गांधी वाहनों के काफिला के साथ अमेठी रवाना हो गए।…
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना और पुलिस ने ढेर किये एक साथ इतने आतंकी
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्द आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि एक आतंकवादी अभी भी इलाके में छिपा हुआ है जिसकी तलाश जारी है। भारतीय सेना और पुलिस…
राष्ट्रपति भवन में नेतन्याहू का हुआ भव्य स्वागत, आज होंगी ये अहम डील
नई दिल्ली : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आज छह दिवसीय भारत दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम नेतन्याहू कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में जरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भव्य स्वागत किया गया। पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन…
एड्रेस प्रूफ के लिए अब नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे अपना पासपोर्ट, जानिए क्यों
नई दिल्ली : जल्द ही आप एड्रेस प्रूफ के तौर पर अपने पासपोर्ट से काम नहीं चला सकेंगे। विदेश मंत्रालय ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर इस दिशा में फैसला लिया गया तो आपका पासपोर्ट एड्रेस प्रूफ के तौर पर नहीं देखा जाएगा। पासपोर्ट के आखिरी पेज पर छपे एड्रेस वाले पन्ने को मिनिस्ट्री…
इस शिविर में लगी भीषण आग, जिंदा जलीं 3 बच्चियां, कई लोग गंभीर रूप से हैं जख्मी
राजकोट : राजकोट के उपलेटा की प्रासला गांव में चल रही राष्ट्रकथा शिविर में आग लगने से 3 बच्चों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक टैंट से शुरू हुई यह आग इतनी भयंकर थी कि इनसे धीरे-धीरे…
यहाँ बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां, हो रहा था ये कार्यक्रम
गोरखपुर : गोरखपुर महोत्सव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। यहां मशहूर भोजपुरी एक्टर रवि किशन अपना प्रोग्राम दे रहे थे। कड़ाके की ठंड में भी बीस हजार दर्शक प्रोग्राम देखने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ पर पुलिस की लाठी बरसी। एक पुलिसवाले ने एक शख्स पर इतनी जोर से डंडा बरसाया कि डंडा ही टूट गया।…
बिहार के सीएम के काफिले पर हुए हमले को लेकर जदयू ने दिया ये बड़ा बयान
पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर हुए हमले को लेकर जदयू ने बड़ा बयान दिया है। जेडीयू ने इस हमले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मिलीभगत होने की बात कही है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का बयान और स्टैंड दर्शाता है कि सीएम पर…
इसलिए बागी हुए सुप्रीम कोर्ट के 4 जज, CJI से तकरार की ये है वजह
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया। सवाल उठाने वाले ये चार जज, जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा, ‘राष्ट्र और न्यापालिका…
सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने चीफ जस्टिस के कार्यशैली पर उठाए सवाल, जारी की चिट्ठी
नई दिल्ली : आजाद भारत के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चारों जजों ने एक चिट्ठी जारी की, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जजों के मुताबिक यह चिट्ठी उन्होंने चीफ…
सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, कई सुरक्षाकर्मी घायल
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बक्सर में भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने मुख्यमंत्री के काफिले पर पत्थर फेंके और नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की। पत्थराव होते ही सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश को अपने घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित गाड़ी में बैठा दिया। इस घटना में नीतीश के सुरक्षाकर्मी घायल हुए…
मलेशिया में एयरपोर्ट पर हुई बेटे की मौत, सुषमा स्वराज ने लाचार मां की यूं की मदद
नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की। यह महिला अपने बेटे के साथ आस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। एक नेटिजेन ने ट्वीट के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को…
इस अंदाज में पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को किये नमन, देखिये विडियो
नई दिल्ली : आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 155वीं जन्मतिथि है। इस दिन हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया है। उन्होनें ट्वीट करके कहा कि वो स्वामी विवेकानंद को नमन करते हैं और देश के युवा की शक्ति को सेल्यूट…
दुनिया भर में पीएम मोदी का जलवा, इन सबको पछाड़ मोदी बने दुनिया के तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने से पहले ही उनकी लोकप्रियता ने एक और रेकॉर्ड कायम किया है। पीएम मोदी को एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में दुनिया के शीर्ष तीन नेताओं में शामिल किया गया है। गैलप इंटरनैशनल ने 50 देशों में लोगों से पूछे गए विभिन्न सवालों के…
