बड़ी ख़बरें
अमेरिकी सैन्य अधिकारी का दावा, ISI के हैं आतंकियों से संबंध
वाशिंगटन। पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों और उनके आईएसआई से संबंधों को भारत हमेशा दुनिया के सामने उठाता आया है। लेकिन अब भारत के दावों पर अमेरिका की भी मुहर लगने लगी है। ताजा मामले में अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने दावा किया है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई के आतंकियों से संबंध हैं। अमेरिकी…
हनीप्रीत 6 दिन की पुलिस रिमांड पर
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत को कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने इसके साथ उसकी सहयोगी को भी रिमांड पर भेजा। हरियाणा पुलिस ने इस रिमांड की मांग की थी। इससे पहले पुलिस हनीप्रीत और उसकी सहयोगी को लेकर कोर्ट…
आरकॉम और एयरसेल के बीच विलय समझौता हुआ रद्द
टेलिकॉम आॅपरेटर रिलायंस कम्युनिकेशंस और एयरसेल ने अपनी बिजनेस मर्जर डील को रद्द कर दिया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी एक रिलीज में कहा, आर-कॉम और एयरसेल के बीच मोबाइल कारोबार के विलय (मर्जर) का सौदा आपसी सहमति से रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों कंपनियों ने मिलकर आर कॉम के…
झारखंड में अमित शाह के टास्क को लेकर भाजपा सुस्त
रांची/ एजेंसी। झारखंड सरकार के एक हजार दिन के कार्यक्रमों का सिलसिला खत्म होने और त्योहारों की छुट्टियां बीतने के बाद अब प्रदेश भाजपा के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सौंपे गए टास्क पर खरा उतरने की चुनौती है। सितंबर में अपने तीन दिनों के प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिशन…
एमएस धौनी, स्मिथ, पेन और हेनरिक्स पहुंचे रांची
रांची/ एजेंसी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए भारत व आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का रांची आना शुरू हो गया है। सोमवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्थिथ, पेन व हेनरिक्स रांची पहुंच गए। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे होटल चले…
2020 तक सबको आवास, 2022 तक नहीं रहेगी गरीबी : सीएम
रांची/ एजेंसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्य सरकार ने 20,051 शहरी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का तोहफा दिया। रांची के हरमू मैदान में सोमवार को आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंत्रोच्चार के बीच सांकेतिक तौर पर 11 परिवारों का गृह प्रवेश कराया। इस बीच, उन्होंने दावा किया कि 2020 तक…
रोहिंग्या मामले पर भावनात्मक नहीं, कानूनी बिन्दुओं पर हो जिरह: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। देश में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने वाले हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने साफ किया है कि दलीलें भावनात्मक पहलुओं पर नहीं बल्कि कानूनी बिन्दुओं पर आधारित होनी चाहिए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि मानवीय पहलू और मानवता…
सरेंडर करने से पहले हनीप्रीत गिरफ्तार
पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच सरेंडर से पहले ही मंगलवार को हनीप्रीत इंसा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया। उसे बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकराते हुए उसे सरेंडर करने की नसीहत दी थी। इसके बाद हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर…
कश्मीर में बीएसएफ कैंप पर हमला, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
श्रीनगर/ एजेंसी। श्रीनगर में हवाई अड्डे के नजदीक गोगो हुमहमा इलाके में स्थित बीएसएफ कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे फिदायीन हमला किया गया। सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन घायल हुए हैं। बीएसएफ के असिस्टेंट…
आईआरसीटीसी मामले में सीबीआई ने लालू-तेजस्वी को 6 अक्तूबर को बुलाया
पटना/ संवाददाता: सीबीआई ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव से आज कहा कि भ्रष्टाचार के कथित मामले में दोनों क्रमश: पांच अक्तूबर और छह अक्तूबर को जांच एजेंसी के समक्ष पेश हों। दोनों नेताओं ने जांच एजेंसी की ओर से पहले दी गयी तारीख पर उपस्थित होने में असमर्थता जतायी…
सोनिया व राहुल भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर: मोदी
बिलासपुर/ एजेंसी सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर है, हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार जमानत पर है और जनता को ऐसी पार्टी की सरकार से मुक्ति लेनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में एम्स, आईआईआईटी…
जर्मनी और US के 3 साइंटिस्ट को फिजिक्स का नोबेल, ग्रेविटेशनल वेब्स पर किया काम
स्टॉकहोम । फिजिक्स के लिए 2017 का नोबेल प्राइज ग्रेविटेशनल वेब्स से जुड़े काम के लिए जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। इनके नाम रायनर वीस, बैरी सी बैरिश और किप एसथॉर्न हैं। इन्होंने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव आबजर्विटी (LEGO) के क्षेत्र में काम किया है। इन्हें इनाम के तौर पर 90…
‘संघ मुक्त भारत’ का नारा देने वाले नीतीश अब मोहन भागवत से करेंगे मुलाकात
पटना: महज़ 16 महीने पहले की ही बात है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘संघ मुक्त भारत’ का नारा दिया था। तब नीतीश कुमार बिहार में लालू प्रसाद यादव के साथ गठबंधन सरकार चला रहे थे, लेकिन अब सत्ता का समीकरण बदल चुका है। अब नीतीश आरएसएस की राजनीतिक पार्टी बीजेपी के साथ…
38 दिन बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ी हनीप्रीत
चंडीगढ त्योहारों की छुट्टी खत्म होते ही हनीप्रीत इंसा की आंख-मिचौली की मियाद भी खत्म हो गई है। पंजाब की मोहाली पुलिस ने सरेंडर से पहले ही हनीप्रीत इंसा को हिरासत में लेकर हरियाणा की पंचकूला पुलिस को सौंप दिया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकराते हुए उसे सरेंडर…
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के बाहर बसपा नेता की हत्या, समर्थकों ने की तोड़फोड़
इलाहाबाद। यूपी में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए कुछ हमलावरों ने बसपा के एक नेता राजेश यादव की हत्या कर दी। घटना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हास्टल में हुई है। हमले के वक्त मृतक नेता अपने किसी मित्र और शहर के एक नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर मुकुल के साथ किसी से मिलने हॉस्टल…
