बड़ी ख़बरें
कोरिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में सिंधु, जापानी शटलर से मुकाबला
सियोल भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने वर्ल्ड की छह नंबर की शटलर चीन की बिंगजियाओ को हरा दिया। इस जीत के साथ ही रियो ओलिंपिक और वर्ल्ड चैम्पियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु का एक…
बिटकॉइन के विकल्प के तौर पर अपनी क्रिप्टोकरंसी ‘लक्ष्मी’ लॉन्च करेगा रिजर्व बैंक
केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साल नोटबंदी कर दुनिया को चौंका दिया था, लेकिन करंसी के साथ उसका यह आखिरी प्रयोग नहीं था। भारतीय रिजर्व बैंक अब क्रिप्टोकरंसी की दिशा में कदम आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। दुनिया की पहली क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन की लोकप्रियता के बाद भारतीय रिजर्व बैंक अपनी क्रिप्टोकरंसी लाने पर…
अमरीका पर गिरा सकते हैं हाइड्रोजन बमः उत्तर कोरिया
ताज़ा मिसाइल परीक्षण के बाद यूरोप में उत्तर कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों के विशेष प्रतिनिधि एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो ने कहा कि किसी भी हमले की सूरत में उनका देश अमरीका पर हाइड्रोजन बम गिराने को तैयार है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी चेतावनी दे डाली कि उत्तर कोरिया आज की तारीख़ में अमरीका…
चीन की धमकी, अरुणाचल सीमा विवाद पर किसी तीसरे का दखल बर्दाश्त नहीं
चीन को भारत जापान की दोस्ती रास नहीं आ रही है। उसे डर लग रहा है कि इससे भारत से उसके बॉर्डर विवाद में भी दखलअंदाजी हो सकती है। चीन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि वह अरुणाचल में किसी भी तीसरी पार्टी के दखल का विरोध करेगा। आपको बता दें कि जापान के पीएम…
London Metro Bomb Blast: अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, 18 लोग घायल
लंदन। पारसन्स ग्रीन में एक अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका हुआ है। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों के चेहरे भी झुलस गए हैं। धमाके के बाद यहां भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। लंदन की मीडिया के मुताबिक पुलिस इस घटना को आतंकी हमले से भी जोड़…
एक्शन में निर्मला: 16 साल बाद इस एयरबेस पर जाने वाली पहली रक्षामंत्री बनीं
निर्मला सीतारमण ने गुरुवार 7 सितम्बर को रक्षामंत्री के तौर पर पदभार संभाला लिया। पदभार संभालते ही रक्षामंत्री एक्शन में आ गई हैं। पद संभालने के तुरंत बाद ही उन्होंने अपने पहले फैसले के तौर पर रक्षा मंत्री एक्स-सर्विसमेन फंड (आरएमईडब्ल्यूएफ) से वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद वो…
स्वामी विवेकानंद की वर्षगांठ पर बोले मोदी- गंदगी फैलाने वालों को ‘वंदे मातरम’ बोलने का हक नहीं
पान खाकर इधर-उधर थूकने वालों और कूड़ा कचरा फेंकने वालों को फटकार लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में वंदे मातरम कहने का सबसे पहला हक सफाई कार्य करने वालों को है। शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन की 125वीं वषर्गांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री…
म्यांमार सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले रोहिंग्या आतंकियों ने की संघर्ष विराम की घोषणा
बैंकाक (रायटर)। म्यांमार की सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले रोहिंग्या आतंकवादियों ने एक महीने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की है। अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) का यह संघर्ष विराम रविवार से लागू होगा। आतंकी संगठन ने म्यांमार के हिंसाग्रस्त प्रांत रखाइन में सहायता समूहों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को मदद पहुंचाने के…
इरमा से सेंट मार्टिन द्वीप पर बेघर हुए 400 भारतीय परिवार , 60 को निकाला गया सुरक्षित
मुंबई। अमेरिका में आए ‘इरमा’ तूफान से कैरेबियाई द्वीप सेंट मार्टिन पर करीब 400 भारतीय परिवार फंसे हुए हैं। तूफान से मची तबाही के बाद वहां अराजकता की स्थिति मची हुई है। भारत सरकार की ओर से अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं भेजी गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रचंड तूफान से शहरों…
रोहिंग्या पर मलाला के बयान से भड़का चीनी मीडिया
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफ़ज़ई ने म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ जारी हिंसा पर चार सितंबर को एक बयान दिया था। इस बयान में मलाला ने कहा था कि जब भी वह म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की पीड़ा की ख़बरें देखती हैं तो वह अंदर से दुखी…
डेरे पर कानून का ‘डेरा’
बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के डेरे में अभी सबसे बड़े सर्च ऑपरेशन की शुरुआत ही हुई है कि डेरा एक से बढ़ कर एक राज़ उगलने लगा है। डेरे से पुलिस को बड़ी मात्रा में करंसी नोट, लैपटॉप और दूसरी चीज़ें तो मिली ही हैं, ऑपरेशन के शुरू से पहले खुद डेरे के अख़बार…
नॉर्थ कोरिया के खिलाफ प्रस्ताव के लिए संरा बुलाए बैठक : अमेरिका
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से 11 सितंबर को बैठक बुलाने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र के अमेरिकी मिशन ने कल एक बयान में कहा कि वह चाहता है कि संयुक्त राष्ट्र नॉर्थ कोरिया में…
चीन-पाकिस्तान ने शुरू किया संयुक्त वायुसेना अभ्यास
बीजिंग: चीन और पाकिस्तान की वायुसेना ने संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शुरू किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वायुसेना के प्रवक्ता, शेन जिंके ने कहा कि चीन ने जे-11 लड़ाकू विमान, जेएच-7 बमवर्षक, केजे-200 एडब्ल्यूएसीएस विमान और जमीनी बलों को इस अभ्यास में लगाया है। इसमें जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल और रडार सैनिक…
पाकिस्तान हमारा अच्छा भाई, वो आतंकवाद से पूरी ताकत से लड़ रहा है: चीन
बीजिंग। टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई के मसले पर चीन ने शुक्रवार को पाकिस्तान की हिमायत की। चीन ने कहा कि PAK आतंकवाद से पूरी ताकत से लड़ रहा है और कुछ देशों को उसे इसके लिए पूरा क्रेडिट देना चाहिए। चीन फॉरेन मिनिस्टर वान्ग यी ने कहा, “पाकिस्तान एक अच्छा भाई और जिगरी दोस्त है।…
मैक्सिको में आया पिछले 100 साल का सबसे भीषण भूकंप
मैक्सिको सिटी, एएफपी/रायटर। मैक्सिको में पिछले सौ साल का सबसे भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई है। भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा दक्षिणी प्रांत ओक्साका प्रभावित हुआ है। जान गंवाने वाले 32 लोगों में से 20 इसी राज्य में मारे गए। इमारतों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचने…
