देश
रक्षा मंत्री ने मंच पर छूए करगिल शहीद की मां के पैर, वायरल हुई तस्वीर
जामनगर : रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में जामनगर के एक प्रोग्राम में शामिल हुईं। वहां करगिल युद्ध में शहीद हुए गनर रमेश जोगल की मां जसीबहन विक्रमभाई जोगल भी पहुंची थीं। जैसे ही 68 वर्षीय जसीबहन मंच पर पहुंचीं, रक्षामंत्री कुर्सी से खड़ी हो गईं। वह आगे बढ़ीं और पैर छूकर…
हैदराबाद पहुंची इवांका ट्रंप, बोली- मैं भारत के इतिहास और संस्कृति की बड़ी प्रशंसक हूं
हैदराबाद : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और पूर्व मॉडल इवांका ट्रंप भारत पहुंच चुकी हैं। वह यहां मंगलवार को शुरू होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (GES 2017) में हिस्सा लेंगी। उन्होंने भारत आते ही यहाँ की इतिहास और संस्कृति की तारीफ की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका…
रेल मंत्री पीयूष गोयल की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
मुंबई : रेल मंत्री पीयूष गोयल की तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।सोमवार शाम अचानक उनके पेट में काफी तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सोमवार को बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब वह ठीक हैं। अस्पताल…
पढ़ लीजिये यह खबर, महंगा होने वाला है पेट्रोल और डीजल
नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर मंहगाई की बोझ झेलनी पर सकती है। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने का अनुमान जताया जा रहा है। कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ सकते है। विदेशी बाजार में…
हैदराबाद के लोगों को कल मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बहुप्रतीक्षित हैदराबाद मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे और इसका वाणिज्यिक परिचालन 29 नवंबर से शुरू होगा। पहले चरण में नगोले और मियापुर के बीच 30 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत मंगलवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री करेंगे। इस मार्ग में 24 स्टेशन होंगे। मोदी…
बीजेपी पर केजरीवाल का अब तक का सबसे तीखा हमला, पढ़िए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में देशभर से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने बीजेपी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ये सरकार तो कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्ट है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने…
मोदी सरकार ने लालू यादव की Z+ सुरक्षा हटाई, RJD विधायक ने दी धमकी
पटना : केंद्र सरकार ने राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और हम प्रमुख जीतन राम मांझी की सुरक्षा में कटौती की है। इससे पहले लालू प्रसाद यादव और जीतनराम मांझी को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। दोनों को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। वहीं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय…
स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने तोड़ी मोदी सरकार की उम्मीद, नहीं सुधारी रेटिंग
नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) ने अर्थव्यवस्था पर भारत की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने भारत की रेटिंग को ट्रिबल बी माइनस (‘BBB-‘) पर ही स्थिर रखा है। आपको बता दें कि इससे पहले मूडीज ने भारत की रेटिंग को बढ़ाया था। एस एण्ड पी का कहना है…
26/11 जैसे हमलों को रोकने के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान, आसमान से होगी निगरानी
नई दिल्ली : देश की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए सरकार जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। देश के समुंद्री मार्गो की रखवाली अब इसरो के सहयोग से होने वाली है। इसरो की सेटेलाइट तस्वीरों के जरिए संदिग्ध जहाजों और नौकाओं की निगरानी की जाएगी। चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुकने…
गोएयर ने पेश किया धमाकेदार ऑफर, मात्र 312 रुपए में करें हवाई सफर
नई दिल्ली : अगर आप हवाई सफ़र करने की तयारी में हैं तो यह खबर आपके लिए है। घरेलू विमानन कंपनी गोएयर 312 रुपए में आपको फ्लाइट की टिकट दे रही है। लेकिनं यह ऑफर पहले आओ और पहले पाओ पर आधारित है। इस ऑफर के तहत आप टिकट की बुकिंग 29 नवंबर तक करा सकते हैं। हवाई…
तीन तलाक पर मोदी सरकार को मिला शिवसेना का साथ
मुंबई : तीन तलाक पर मोदी सरकार को शिवसेना का समर्थन मिलते दिख रहा है। तीन तलाक पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि अगर केंद्र सरकार तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए कानून लेकर आती है तो ये सराहनीय कदम होगा। शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा…
पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, अब स्टॉक मार्केट से भी होगी कमाई
नई दिल्ली : पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर आई है। अब पीएफ खाताधारकों को स्टॉक मार्केट से भी कमाई होने वाली है। स्टॉक मार्केट से न केवल आपका पैसा बढ़ेगा बल्कि आगे अच्छा रिटर्न भी मिलने की उम्मीद है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की गुरुवार को बैठक में फैसला लिया गया है कि अब…
संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से, नोटबंदी और GST पर केंद्र को घेरेगी कांग्रेस
नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा और 5 जनवरी तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को इसकी अधिकारिक घोषणा की। इस बार शीतकालीन सत्र 14 दिन का होगा, 25 व 26 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टियां होंगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व…
मेडिकल कॉलेज के अवैध दाखिले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों को कॉलेज देगा 10-10 लाख रुपये
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए भारी जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में 150 छात्रों को 10-10 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कॉलेज को छात्रों की फीस लौटाने के अलावा 25 लाख रुपए का अतिरिक्त जुर्माना…
यूपी के चित्रकूट में वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 9 जख्मी
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन के पास आज अहले सुबह करीब सवा चार बजे वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग जख्मी हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। ट्रेन गोवा के…
