बिहार
दो पक्षों में रोड़ेबाजी, दर्जनों जख्मी, कई दुकानें क्षतिग्रस्त
दरभंगा/ संवाददाता। सकतपुर थाना क्षेत्र के कुर्सो दुर्गा मंदिर के पास रविवार की शाम ताजिया के दौरान होने वाले नुमाईशी खेलों को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें दर्जनों लोग जख्मी हो गए। कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक पुलिस पदाधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मी बीच बचाव में जख्मी हो गए।…
पेट्रोल पंप से 8.5 लाख की लूट, कर्मी को मारी गोली :पटना
राजधानी के पटना सिटी के मेहंदीगंज में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से साढे आठ लाख रुपये लूट लिये। घटना रविवार की देर रात हुई की बतायी गयी है। अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी विधान कुमार को गोली भी मार दी जिसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पंप मालिक…
लें शपथ.. न जलेगी कोई बेटी, न होगा बाल विवाह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी स्थित गांधी मैदान के समीप नवनिर्मित बापू सभागार से बाल विवाह व दहेज विरोधी महाअभियान का आरंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संपूर्ण बिहार को बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से मुक्त कराएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को यह शपथ भी दिलायी…
जयनारायण हत्याकांड में चौकीदार की खोज
शहर के कोल्हूअरवा मोहल्ला निवासी बिहार नवयुवक सेना के जिलाध्यक्ष जयनारायण उर्फ जेएन ठाकुर हत्याकांड में पुलिस ने लखौरा थाना के चौकीदार की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मामले में पूर्व में पकड़ी गई युवती समेत पांच लोगों को छोड़ने के बाद पांच नए लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब पांच…
मरीजों की जान से हो रहा है खिलवाड़, स्वास्थ्य विभाग मौन
बगहा/ संवाददाता। गंडक पार के चारों प्रखण्ड में अवैध रूप से बिना डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से मरिजों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी काफी परेसानी उठानी पड़ती है झोला छाप डाक्टरों के द्वौरा प्रसव और अन्य चिकित्सकीय कार्य जोरों पर किया जा रहा है जिससे कई मरिजों की जान पर…
डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च, लिया जायजा
मोतिहारी/ संवाददाता। दुगार्पूजा एवं मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रमण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को सुगौली थाना में अधिकारियों एवं प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। डीएम श्री कुमार ने प्रखंड के विभिन्न जगहों पर हो रहे पूजा में…
बेहोशी की हालत म हवाई अड्डे के पास मिला हार्डवेयर व्यवसायी का अपहृत पुत्र
मोतिहारी/ संवाददाता। शहर के श्रीकृष्णनगर मोहल्ला से अगवा रघुनाथपुर के हार्डवेयर व्यवसायी अरविंद ठाकुर के पुत्र छात्र पवन कुमार को पुलिस ने बुधवार को शहर के छतौनी थानाक्षेत्र के हवाई अड्डा चौक के पास से बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया है। पवन की चिकित्सा सदर अस्पताल में कराई गई है। सूत्रों के अनुसार…
दो गुट में गोलीबारी में एक मौत
घोड़ासहन। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कसवा कदमवा गांव में दो गुटों में गोली चलने से एक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आपसी दुश्मनी में दो गुटों में मारपीट के बाद गुरुवार सुबह गोली चल गई। गोली लगने से घायल सुरेन्द्र यादव 50 वर्ष की इलाज के लिए…
खुद निरक्षर, दूसरों को बना रही आत्मनिर्भर
मुजफ्फरपुर/ संवाददाता। इरादे जब मजबूत हो और मन में हौसला व जुनून हो तो मंजिल खुद मिल जाती है। चट्टानों को तोड़ते हुए रास्ता खुद बढ़ता ही जाता है। बस जरूरत है कड़ी मेहनत व लगन की। कुछ ऐसा ही कर रही है मैदापुर की आशा, जो अपने हुनर और ज्ञान का परिचय सोनिया गांधी…
सोना व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी
खगौल/पटना। लेखानगर स्थित देवी मंडप रोड में स्वर्ण व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने पांच लाख पर हाथ साफ कर लिया। इस संबंध में घर के मालिक ज्वेलरी दुकानदार उदय कुमार ने स्थानीय खगौल थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया ने कि रविवार को छूट्टी होने की वजह से…
बस ने आॅटो में मारी टक्कर, 8 जख्मी
आरा/ संवाददाता। नवरात्र के आठवें दिन भोजपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार की सुबह अचानक तेज गति से जा रही एक बस ने आॅटो को ठोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा इतना बड़ा और दर्दनाक था कि जब तक दौड़कर बचाने के लिए लोग पहुंचे तब तक आॅटो पर सवार करीब 8 लोग…
सीएम ने दहेज विरोधी अभियान का लिया संकल्प
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन यानि महाअष्टमी के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के विभिन्न शक्तिपीठों पर पहुंचे और पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद सीएम ने माता के सामने दो अक्टूबर से शुरू होने वाले दहेज विरोधी संकल्प को दुहराया और आशीर्वाद मांगा। सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पटना सिटी…
बंद नहीं होगी मढ़ौरा रेल फैक्ट्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मढ़ौरा में हजारों करोड़ की लागत से बनायी जा रही रेल इंजन फैक्ट्री किसी कीमत पर बंद नहीं होगी। इस फैक्ट्री से इंजन बनकर निकलेगा जिसका उपयोग पूरे देश में किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने कहा कि इस मुद्दे पर…
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया यशवंत सिन्हा का समर्थन
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज अपने पार्टी सहयोगी यशवंत सिन्हा के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि यशवंत सच्चे अर्थों में राजनेता हैं और उन्होंने सरकार को आईना दिखाया है। बिहार से सांसद शत्रुघ्न की अपनी पार्टी के रुख से कई मुद्दों पर मतभिन्नता है। यशवन्त सिन्हा ने एक अखबार में प्रकाशित एक लेख…
गोलीबारी में युवक की मौत, पांच जख्मी
फुलपरास (मधुबनी)/संवाददाता फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में बुधवार को सुबह-सुबह गोलियों के तरतड़ाहट की आवाज से दहशत का माहौल बन गया। अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। मौका-ए-वारदात से भाग रहे एक अपराधी को पकड़ कर गुस्सायें…
