बिहार
ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी, घर में आने वाली थी बेटी की बरात
आरा: आरा-सासाराम रेलखण्ड के चरपोखरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला पैसेंजर ट्रेन से उतरने के क्रम में गिर पड़ी, जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपूरा गांव की शिवप्रश्न यादव उर्फ मुखिया यादव की पत्नी राजपातो देवी हैं, लुधियाना में इनके पति दुकानदारी कर अपने परिवार को देखभाल करते…
राबड़ी ने कहा-हमने लालू जी को पहले ही कहा था-नीतीश को सीएम मत बनाइये
पटना। राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमने लालू जी को मना किया था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री मत बनाइए, वो धोखा देंगे, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। लालू जी को अब लगता है कि उन्होंने सच में बहुत बड़ी…
लड़की को जबरन आॅटो में बिठाया, होटल में गैंगरेप
गया: सिटी में 13 साल की नाबालिग को किडनैप करने के बाद उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। 24 जनवरी की शाम लड़की सामान खरीदने घर से निकली थी। मामले में पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर होटल से आरोपी गणेश को पकड़ा। फिर उसकी निशानदेही पर साथी आॅटो चालक आलोक को…
9 बच्चों को बोलेरो से कुचलने वाले बीजेपी नेता मनोज बैठा ने किया सरेंडर
पटना: बिहार विधानसभा में हुए हंगामे के दूसरे दिन तड़के मुजफ्फरपुर जिले के धर्मपुर में 9 बच्चों को बोलेरो से कुचलने के मामले में आरोपी भाजपा नेता मनोज बैठा ने सरेंडर कर दिया है। मनोज ने मंगलवार तड़के 3:00 बजे मुजफ्फरपुर थाने में सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर पटना स्थित पीएमसीएच आई। हादसे…
BJP नेता ने डेढ़ दर्जन बच्चों को बोलेरो से रौंदा, बीजेपी ने किया पार्टी से बर्खाश्त
मुजफ्फरपुर जिले के धरमपुर हादसे में नौ बच्चों की मौत के मामले के मुख्य आरोपित मनोज बैठा की गिरफ्तारी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। इसके बाद लोग इसकी पुष्टि के लिए मीडिया केंद्रों में रातभर फोन करते रहे। अभी तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच भाजपा ने भी मनोज…
तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर संगीन आरोप, कहा- जहर देने की कोशिश की गई
पटना: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके खाने में जहर मिलाने की कोशिश की गई। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने फोन टैपिंग और जासूसी का आरोप भी लगाया है। तेजस्वी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने…
अब 13 अंको के होंगे आपके मोबाइल नंबर, इस वक़्त से होगा बदलाव
पटना। मोबाइल आज हर आदमी की जरूरत बन चुकी है। ऐसे में मोबाइल यूजर्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर सरकार ने यह फैसला किया है कि 10 अंकों के मोबाइल नंबर में तीन और अंकों का विस्तार किया जायेगा। लेकिन यह बदलाव सिर्फ एम2एम सिम के लिए किया जायेगा। इस…
विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण दो दिनों तक भूखी रहीं कस्तूरबा की छात्राएं
मुजफ्फरपुर। प्रखंड क्षेत्र के जारंग पश्चिमी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राए स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण 20 घंटे तक भूखी रही। रसोई गैस खत्म हो जाने के कारण रविवार रात छात्रावास में खाना नहीं बना। सोमवार सुबह भी छात्राओं को खाना नहीं मिला। इसके बाद भूख से त्रस्त 95 छात्राएं…
मेट्रो और हाई स्पीड ट्रेनों ने बिहार और जापान के संबंधों को दी रफ़्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री शिंजो अवे से मुलाकात की। जापान के प्रधानमंत्री ने मुलाकात के क्रम में भारत और जापान के बेहतर रिश्तों पर चर्चा करते हुये कहा कि दोनों देशों के संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे जब भी भारत आयें…
बिहार में बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू
बिहार में मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक ये परीक्षा दोनों पालियों में होगी। परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिये इस बार बोर्ड ने स्पेशल गाइडलाइन्स बनाये हैं। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा को कदाचार एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने…
पटना में बारातियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत, कई घायल
बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक के कंडाप गांव के पास बारातियों से भरी एक बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, बैरिया…
चारा घोटाला: कोर्ट में पेश हुए लालू, नीतीश पर ये कहते हुए साधा निशाना
रांची : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में रांची की सीबीआई अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि दूसरे पर आरोप लगाने वाले नीतीश कुमार की पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं।…
बिहार उपचुनाव से पहले जदयू को लगा बड़ा झटका, राजद में शामिल हुए ये विधायक
पटना : जदयू विधायक सरफराज आलम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के साथ जा कर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौपा है। थोड़ी देर में राजद में शामिल होंगे। इस पर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए नीतीश कुमार के बारे में अपनी बात रखी…
नीतीश कुमार घुमा सकते हैं विकास का पहिया, जानिए किसने कही ये बड़ी बात
पटना (धर्मेंद्र प्रताप) : बिहार को विकास के रास्ते पर अगर कोई ले जा सकता है तो वो हैं नीतीश कुमार यानी बिहार का विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है, वही एकमात्र शख्सियत दीख रहे हैं जिनके पास विकास का विजन है या यों कहें कि विकास का मॉड्यूल है। जिसपर वे अनवरत चलते ही…
सुल्तान पैलेस होगा टूरिस्ट होटल में तब्दील, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें
पटना (धर्मेंद्र प्रताप) : राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय ( सुल्तान पैलेस ) पर्यटन विभाग से टूरिस्ट होटल में तब्दील होगा। इस आशय का एक प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया है जिसकी स्वीकृति चालू माह के अंतिम सप्ताह तक मिल जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 37 कमरों और 2 वर्कशॉप वाले भव्य परिसर स्थित…
