राज्य की खबरें
आज कई जगहों में घंटों नहीं रहेगी बिजली
रांची | शहर में सोमवार को आरपीडीआरपी योजना के तहत कई काम होने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली नहीं रहेगी। सोमवार को 11 केवी कृष्णापुरी फीडर सुबह 11 से 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी व आसपास के क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। 33 केवी एयरपोर्ट फीडर सुबह 11…
जीएसटी की दर घटने के बाद रांची में भी कई इलेक्ट्रानिक सामान की कीमतें घट गई हैं। जीएसटी 28 से 18% किए जाने से बाद…
जीएसटी की दर घटने के बाद रांची में भी कई इलेक्ट्रानिक सामान की कीमतें घट गई हैं। जीएसटी 28 से 18% किए जाने से बाद कंपनियों ने कई उत्पादों की कीमते घटाई हैं। गोदरेज एप्लाइंसेज व सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने उत्पादों की कीमतें 7 से 8% तक कम कर दी हैं। भारत इलेक्ट्रानिक्स के संचालक मोहम्मद…
खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय की पहल: झारखंड की पहली मोहल्ला क्लीनिक 6 महीने के अंदर खुलेगी
दिल्ली की तर्ज पर जमशेदपुर में भी मोहल्ला क्लीनिक संचालित होगा। क्लीनिक में मोहल्ले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। झारखंड में अब तक कहीं मोहल्ला क्लीनिक नहीं है। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय की पहल पर इसकी शुरुआत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से होगी। सोनारी निर्मलनगर सामुदायिक भवन के ऊपरी तल्ले पर क्लीनिक के भवन…
हिंदपीढ़ी इलाके में चिकनगुनिया और डेंगू के महामारी का रूप लेने का मामला सामने आने के बाद रांची नगर निगम की नींद खुली
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में चिकनगुनिया और डेंगू के महामारी का रूप लेने का मामला सामने आने के बाद रांची नगर निगम की नींद खुली। इस इलाके में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ मच्छरों को भगाने के लिए नालियों में फाॅगिंग का कार्य भी तेज कर दिया गया है। रांची नगर निगम की…
जगजीवन कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीएल पर रहते हुए धरना दिया
एआईएफयूटीसीओ के आह्वान पर जगजीवन कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव दीनानाथ के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीएल पर रहते हुए धरना दिया। इस मौके पर शिक्षक संघ सचिव ने बताया कि वर्तमान यूजीसी के स्वरूप को लागू करवाने, सातवें वेतनमान को लागू करने सहित पुराने पद्धति पर पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर…
थंडर स्टॉर्म विकसित होने से प्रदेश में आंधी-पानी जारी
उत्तरप्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवात का असर बिहार पर दिख रहा है। यूपी से सटे बिहार के इलाकों में लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होने से प्रदेश में आंधी-पानी जारी है। वहीं मानसून ट्रफ के यूपी होते हुए झारखंड शिफ्ट होने के कारण बिहार में बारिश फिर से रुकने की संभावना है। आर्द्रता अधिक होने के कारण…
अभिनेता खेसारी लाल ने महाराजगंज के पूर्व सांसद के भतीजे पर दो करोड़ रुपए मांगे जाने का आरोप लगाया
पिछले कुछ माह से सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह व भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के बीच भोजपुरी भाषा में अश्लीलता को लेकर जुबानी जंग चल रही है। अब विवाद इतना बढ़ गया है कि फिल्म अभिनेता ने सुधीर सिंह के खिलाफ थाने में रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है।…
मुजफ्फरपुर: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज धरना देंगे तेजस्वी यादव
मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर राजद शनिवार को धरना देगा। धरना का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। धरना में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी दलों को न्योता भेजा गया है। राजद का धरना प्रदर्शन शाम चार बजे शुरू होगा और 6 बजे तक चलेगा। शाम 6 से 8 बजे तक…
मैथिली कथाकार मोहन भारद्वाज की स्मृति सभा में जुटे देश भर से साहित्यकार
मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भीम नाथ झा ने कहा है कि मोहन भारद्वाज की पहली नौकरी रांची एजी ऑफिस में हुई। उन्होंने यही आकर लिखना शुरू किया और राष्ट्रीय पटल पर मैथिली के लेखक और आलोचक के रूप में प्रसिद्ध हुए। भीम नाथ झा मैथिली के नामवर सिंह कहे जाने वाले प्रगतिशील मैथिली आलोचक…
रांची: गोस्सनर कॉलेज में वोकेशनल कोर्स की खाली सीटों के लिए दाखिला शुरु
गोस्सनर कॉलेज में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत संचालित बीबीए, बीएससी- सीए एंड आईटी, मॉस कॉम व बायोटेक्नोलॉजी में बीपीएल कोटे के तहत अब तक कुछ स्थान रिक्त हैं। प्रो. इंचार्ज डॉ. ई आर टुडू ने बताया कि इसमें एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
रांची: संत पॉल कॉलेज स्नातक कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय सत्र 2018-21 की कक्षाएं छह अगस्त से शुरू
संत पॉल कॉलेज में स्नातक कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय सत्र 2018-21 की कक्षाएं सोमवार छह अगस्त से शुरू होंगी। नामांकन प्रभारी डॉ. अनुज कुमार तिग्गा ने कहा है कि वाणिज्य व विज्ञान के विद्यार्थी कॉलेज यूनिफॉर्म में सुबह आठ बजे व कला के विद्यार्थी सुबह नौ बजे कॉलेज में पहुंचें। पहले दिन विद्यार्थियों को…
संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद का 25वां समाधि दिवस साधना दिवस मनाया
चिन्मय मिशन आश्रम, बड़ा तालाब के पास शुक्रवार की सुबह सात बजे मिशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद का 25वां समाधि दिवस साधना दिवस के रूप में मनाया गया। आचार्य स्वामी माधवानंद ने स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीर के समक्ष पूजा-अर्चना की। उनकी पादूका की भी पूजा करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। यजमान मंत्री…
गोस्सनर कॉलेज के स्नातक (साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स) तीनों संकाय के प्रथम सेमेस्टर के फ्रेशर्स के लिए ओरिएंटेशन
गोस्सनर कॉलेज के स्नातक (साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स) तीनों संकाय के प्रथम सेमेस्टर के फ्रेशर्स के लिए ओरिएंटेशन का प्रोग्राम शनिवार चार अगस्त को दिन के 11.30 बजे से कॉलेज परिसर में ही अलग-अलग स्थानों में किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आर्ट्स व कॉमर्स डिपार्टमेंट के कार्यक्रम आर्ट्स ब्लॉक में तथा साइंस डिपार्टमेंट…
झारखण्ड: टेनिस क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की|
रांची | अजमेर में चल रहे चार दिवसीय बालक एवं बालिका सीनियर टेनिस क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने दोनों ही वर्गों में जीत दर्ज की। बालक वर्ग ने मुंबई को तीन विकेट से हराया। झारखंड के रजनीश ने हैट्रिक विकेट लिया। बालिका वर्ग ने महाराष्ट्र को नौ विकेट से पराजित किया। झारखंड की…
निर्देशक गौतम घोष : ‘वन डे इन द रेन्स’ के बारे में प्रेस क्लब, फिल्म की शूटिंग पतरातू, नेतरहाट होंगी।
प्रसिद्ध फिल्मकार गौतम घोष ने अपनी नई फिल्म ‘वन डे इन द रेन्स’ के बारे में प्रेस क्लब, रांची में बताया कि फिल्म की कहानी ह्यूमेनिटी पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग पतरातू, नेतरहाट जैसे लोकेशनों पर होंगी। मुंबई की टीम के साथ झारखंड के कलाकार भी काम कर रहे हैं। अभिनेता आदिल हुसैन…
