राज्य की खबरें
बिहार में इस जगह हुई कैश वैन लूटने की कोशिश, गोलीबारी में एक की मौत
पटना : बिहार के सारण के गरखा थाना क्षेत्र स्थित जासोसती पोखरा के पास एक एटीएम कैश वैन लूटने की कोशिश की गई। इस दौरान लुटेरों ने कैश वैन के दो कर्मियों को गोली मार दी। इस वारदात में गनमैन संतोष सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मचारी को गंभीर हालत में पटना रेफर…
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, इस जगह तीन आतंकवादी ढेर
श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने कश्मीर में तीन पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को रविवार खबर मिली थी कि बारामुला के हंदवाड़ा के उनीसू में तीन आतंकी हो सकते हैं। इसके बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना ने मिलकर कासो यानी कि कार्डोंन एंड सर्च अभियान चलाया। जब तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल आतंकियो के छुपे हुए…
गुजरात चुनाव: पीएम मोदी और राहुल गांधी अहमदाबाद में नहीं करेंगे रोड शो, यह है वजह
अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो को रद्द कर दिया गया है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह फैसला लोगों को होनेवाली परेशान, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया…
भूकंप के झटको से फिर हिला जम्मू कश्मीर, रिएक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गयी। इससे पहले कश्मीर में गुरुवार तड़के 5.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। जम्मू-कश्मीर और मेघालय में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए…
बिहार गवर्नर के स्वागत समारोह कार्यक्रम में लगी आग, दर्जन भर बच्चे झुलसे
बागपत : शनिवार को बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम के बाद गुब्बारा फटने से आग लग गई, जिसमें दर्जन भर बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां शनिवार को बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम में गुब्बारा फटने…
शहीद जवान नीलेश धाकड़ की मंगेतर ने की खुदकुशी, नहीं सह पाई जुदाई का गम
नई दिल्ली : शहीद जवान नीलेश धाकड़ की मंगेतर ने फांसी लगातर खुदकुशी कर ली है। नीलेश धाकड़ की मौत की खबर को वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने मौत को गले लगा लिया। नीलेश की मंगेतर ज्योति उर्फ रानी धाकड़ ने जैसी ही उनके मौत की खबर सुनी वो सन्न रह गई और…
मैक्स के बाद अब इस नामी हॉस्पिटल पर गिरी गाज, जमीन की लीज होगी रद्द
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में डेंगू पीड़ित एक सात साल की बच्ची के इलाज में 18 लाख का बिल वसूलने और इसके बाद भी बच्ची की जान ना बचा पाने के मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल की जमीन की लीज रद्द करने…
सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, लालू यादव ने कुछ यूँ दी बधाई
नई दिल्ली : 10 जनपथ के बाहर आज जश्न का माहौल है। आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। 10 जनपथ के बाहर लोग पटाखे फोड़कर और तमाम अन्य तरहों से उनके जन्मदिन का उल्लास मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी को बधाई…
क्या तरुण घर लौटेगा……
नालंदा : नालंदा जिला के रहने वाले तरुण कुमार को उनके ही पड़ोस के गांव के सुरेन्द्र प्रसाद और भूषण प्रसाद बतौर गाड़ी चालक बुलाकर ले गए। तरुण पेशे से ड्राईवर था इसलिए वह उनके साथ हो लिया। इस घटना को गुजरे एक माह से भी अधिक हो गए, लेकिन वह वापस अपने घर नहीं…
गुजरात चुनाव: पहले फेज में 89 सीटों पर वोटिंग जारी, दांव पर कई दिग्गजों की किस्मत
गांधीनगर : गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। बीजेपी और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। इस चरण में 19 जिलों की…
पीएम मोदी से नाराज इस बीजेपी सांसद ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, पीएम की कार्यशैली पर उठाये सवाल
नई दिल्ली : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया लोक सभा सीट से बीजेपी के सांसद नानाभाऊ पटोले ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। पटोले ने इस्तीफा देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।…
यहाँ बनेगा दस मंजिला बिहार सदन, पहली बार बिहार के बाहर इतने बड़े भवन का होगा निर्माण
पटना : दिल्ली के द्वारिका में दो एकड़ में प्रस्तावित बिहार सदन के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। बिहार सदन दस मंजिला होगा। पहली बार बिहार के बाहर राज्य सरकार द्वारा इतने बड़े भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दो एकड़ जमीन…
यहाँ हुआ सनी लियोनी का विरोध, जलायी गई तस्वीरें
बेंगलुरु : सनी लियोनी ने हाल ही में बताया था कि बेंगलुरु में नए साल के मौके पर 31 दिसंबर की रात होने वाले एक खास प्रोग्राम में वह शामिल होंगी। हालांकि सनी लियोनी का यह प्रोग्राम कुछ कन्नड़ समर्थक संगठनों को रास नहीं आया और इस संगठन ने गुरुवार को इस प्रोग्राम और सनी लियोनी के विरोध…
इस बड़े हॉस्पिटल का लाइसेंस हुआ रद्द, जीवित नवजात को बताया था मृत
नई दिल्ली : दिल्ली के शालीमार बाग के मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हॉस्पिटल द्वारा नवजात को मृत बताए जाने की घटना को एकदम स्वीकारा नहीं जा सकता है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कड़ा फैसला लिया है।…
निठारी कांड में कोर्ट का आया फैसला, इन दोनों को मिली सजा-ए-मौत, कोर्ट ने कहा- टू बी हैंग्ड टिल डेथ
गाजियाबाद : नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़े 9वें मामले में भी सीबीआई की विशेष अदालत ने सुरेंद्र कोली को मौत की सजा सुनाई है। काेर्ट ने सुरेंद्र कोली के मालिक मनिंदर सिंह पंधेर काे भी फांसी की सजा दी है। गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को अंजलि हत्याकांड मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर…
