राज्य की खबरें
मुख्यमंत्री नीतीश ने जिस जमीन पर चलवाया था बुलडोजर, RJD MLA ने बनवा दिया मॉल
बेली रोड पर लालू प्रसाद के शॉपिंग मॉल को लेकर चर्चा में रहे राजद विधायक अबू दोजाना ने सरकार के कायदे कानून को ठेंगा दिखाकर एक विवादित जमीन पर बहुमंजिला मॉल भी बना दिया है। दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2006 में इस जमीन पर बुलडोजर चलवाया था। बता दें कि अबू दोजाना…
लालू प्रसाद यादव: 30 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करेंगे ,या जेल जाएंगे या रिम्स
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 30 अगस्त को सीबीआई की विशेष कोर्ट में सरेंडर करेंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां से उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल भेजा जाएगा या झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स। हो सकता है कोर्ट में पेशी के बाद लालू प्रसाद को…
सु्प्रीम कोर्ट: बिहार के नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन मामले पर होगी सुनवाई
राज्य के नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन के मामले में मंगलवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में पिछले सप्ताह भी देश के सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहने के लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन समेत तीन अफसर…
डिजिटल होते बिहार में देश का नया आइटी हब बनेगा पटना, जानिए
बिहार डिजिटल हो रहा है। देश के दूसरे राज्यों की तरह यहां भी सूचना प्रावैधिकी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा। हालांकि, बिहार को इस दौड़ में शामिल हुए महज 11 वर्ष ही बीते हैं। देश के दूसरे हिस्सों की तरह ही बिहार भी ई-शासन की अपनी परिकल्पना को साकार करने के लिए…
24 सितंबर से ही यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी
अनारक्षित टिकट लेकर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल के सात क्षेत्रीय रेलों में यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में 24 सितंबर से ही यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस दिन पूर्व मध्य रेल के साथ पांच अन्य क्षेत्रीय…
फोन पर बैंक लेनदेन मामले में बरतें सावधानी
एसबीआइ के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थानीय वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार झा के दिशा-निर्देश में संचालित हुआ। इसमें एसबीआइ के काउंसेलर प्रमोद कुमार सिन्हा ने ग्राहक जागरूकता विषय पर कई जानकारी दी। बताया कि ग्राहकों को सोशल मीडिया व…
अटल जी के दशकर्म पर 125 पारा शिक्षकों ने कराया मुंडन
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री सह सर्व शिक्षा अभियान के तह पारा शिक्षकों के जन्मदाता रहे स्व अटल बिहारी वाजपेयी के दशगात्र के अवसर पर 125 पारा शिक्षकों ने रविवार को मुंडन कराया। इस अवसर पर झारखंड एकीकृत संघर्ष मोर्चा व उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य ¨सटू ¨सह ने भी मुंडन कराया। मौके पर ¨सह ने कहा…
धनबाद नगर निगम ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अनूठी श्रद्धांजलि
धनबाद नगर निगम ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अनूठी श्रद्धांजलि दी है। धनबाद के गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ होते हुए काको हिल तक प्रस्तावित आठ लेन सड़क को अटल विहारी वाजपेयी के नाम समर्पित करने का निर्णय लिया है। यह झारखंड की पहली आठ लेन सड़क होगी। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत…
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने न्याय सदन का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी सफलीभूत होगी जब अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचेगा। लोकतंत्र के तीनों स्तंभों न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के समन्वय से विकास को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। सीएम ने रविवार को बड़ाम, नामकुम में आयोजित विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर एवं समावेशी न्याय सदन के…
झारखंड के बड़े शहरों में जलजमाव के कारण प्राय: जाम की स्थिति , रास्ता चलना मुश्किल
केरल में हालिया बाढ़ के प्रकोप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर हम यूं ही पर्यावरण से खिलवाड़ करते रहे तो स्थिति भयावह हो सकती है। मुंबई और दिल्ली समेत अन्य महानगरों में मूसलाधार बारिश से होने वाले भीषण जलजमाव और उससे उत्पन्न होने वाली परेशानियों से हम सभी वाकिफ हैं। जाहिर है…
बोकारो के अमलाबाद में देशविरोधी नारेबाजी, महिला पर हमला
झारखंड के बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के महाल गांव में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने और घर पर हमला कर महिला से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम यह घटना हुई। रविवार को चास के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी महेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। पीड़ित महिला…
झारखंड के नौजवानों के लिए सुनहरा मौका,स्मार्ट सिटीज फेलोशिप प्रोग्राम के लिए 31 अगस्त तक आवेदन
झारखंड के नौजवानों के लिए सुनहरा मौका है। वे स्मार्ट सिटीज फेलोशिप प्रोग्राम के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। शहरी एवं नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में करियर तलाश रहे युवाओं को आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने यह अवसर प्रदान किया है। मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटीज फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की…
डीवीसी के कमांड एरिया के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है
सूबे में एक बार फिर बिजली संकट गहराने की प्रबल आशंका है। तेनुघाट के बाद अब दामोदर घाटी निगम के द्वारा आनेवाले दिनों में बिजली उत्पादन में कमी की जाएगी। इससे इसके कमांड एरिया जिसमें हजारीबाग जिला भी आता है, उसमें बिजली संकट गहराने की उम्मीद है। इस आशय का पत्र विभाग को डीवीसी के…
जेवियर सोय गिरफ्तार, ग्रामीणों को उकसाने का आरोप
झारखंड पुलिस ने पत्थलगड़ी को लेकर ग्रामीणों को उकसाने और भ्रामक प्रचार करने की साजिश के मास्टरमाइंड जेवियर सोय को सरायकेला खरसांवा जिले के सियाडीह गांव से रविवार तड़के तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उस पर ग्रामसभा के संदर्भ में संविधान की गलत व्याख्या कर गांव में बाहरी लोगों तथा पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के…
इस्लामिक एकेडमी पाम इंटरनेशनल में लड़कियों को दी जा रही मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग
मुस्लिम समाज में जहां पर्दा प्रथा व रूढ़िवादी परंपराओं का अधिक पालन किया जाता है, वहां की लड़कियों को खेल से जोड़ना आसान नहीं है। इस समाज से आने वाली कई प्रतिभाशाली लड़कियां सामाजिक बंधन के कारण अपनी प्रतिभा के निखरने के पहले ही मुरझा जाती हैं। वहीं रांची की एकमात्र इस्लामिक एकेडमी पाम इंटरनेशनल मुस्लिम…
