राज्य की खबरें
चलती ट्रेन में गेट के पास खड़े होकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की मौत
चलती ट्रेन में गेट के पास खड़े होकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। घटना शुक्रवार की है। युवक गया जंक्शन पर गुजर रही दुर्गियाना एक्सप्रेस के गेट के पास खड़ा होकर सेल्फी ले रहा था। युवक की पहचान अरवल जिले के मोगलपुर गांव निवासी संजय कुमार रंजन के रूप…
कॉलेज चाहिए अपने पसंद का, तो अपनाएं स्लाइड अप प्रक्रिया
ओएफएसएस पोर्टल से विद्यार्थियों को अपने मनपसंद कॉलेज के लिए अब स्लाइड अप प्रक्रिया को अपना होगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि प्रथम संशोधित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को नामांकन लेना अनिवार्य है। यदि उन्हें मनपसंद कॉलेज नहीं मिला है तो पोर्टल पर स्लाइड अप विकल्प अपनाना होगा। इसके माध्यम से…
बिहार: 39वें राज्यपाल के रूप में लालजी टंडन ने ली शपथ
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन ने बिहार के 39वें राज्यपाल के रूप आज शपथ ली। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमआर शाह ने राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में आयोजित समारोह में राज्यपाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंदकिशोर यादव, मंत्री संतोष कुमार निराला…
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव को रांची हाईकोर्ट से करारा झटका
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव को रांची हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू की सशर्त जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। लालू की प्रोविजनल बेल की अवधि 27 अगस्त को समाप्त हो रही है और अब उन्हें 30 अगस्त तक कोर्ट में सरेंडर करना होगा।…
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना, आरोपी नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार
जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के सबदलपुर थानाक्षेत्र के कसबा गांव में एक दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना काे अंजाम देने के बाद आरोपी उसे नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।…
झारखंड: चलता है ऑनलाइन ठगी का खेल, 13 बैंक खाते और नौ मोबाइल की आइडी फर्जी
प्रदेश में ही नहीं बल्कि एनसीआर और दिल्ली में ऑनलाइन ठगी की वारदातों के तार झारखंड के जामताड़ा जिले से जुड़े हैं। ठगी करने वाले जंगलों से अपना नेटवर्क चलाते हैं। उन्होंने ही 36 लाख का रिफंड बताकर अंबाला के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल करतार ¨सह हुड्डा को 50 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।…
एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
राजधानी रांची में शुक्रवार को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, रांची के रातू थाना दुर्गा मंदिर के पीछे चार अज्ञात अपराधी राकेश कुमार नामक छात्र को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। राहुल को इलाज के लिए रिम्स में…
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दिसंबर 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचेगी
फोरम ऑफ रेगुलेटर्स की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दिसंबर 2018 तक हर घर में बिजली पहुंच जाएगी। इस मौके पर सीएम ने स्वीकार किया कि बिजली के क्षेत्र में जितनी तेजी से काम होना चाहिए था, उनता नहीं हुआ। उन्होंने इसका कारण राजनीतिक अस्थिरता को बताया। सीएम ने…
झारखंड : बेटियां पदक पर साधेंगी निशाना
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता व पालेमबांग में चल रहे एशियन खेलों में झारखंड की चार बेटियां पदक पर निशाना साधेंगी। चार में से तीन जहां तीरंदाजी में निशाना साधेगी व एक हॉकी में जलवा बिखेरेंगी। एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम में खूंटी की निक्की प्रधान, तीरंदाजी में रांची की दीपिका कुमारी, सिल्ली की…
झारखंड : बिजली उपभोक्ता को लग सकता है झटका
उपभोक्ताओं को प्रतिमाह बिजली की खपत पर मिल रही लगभग 90 फीसद रियायत (सब्सिडी) पर खतरा मंडरा रहा है। इसका कारण सब्सिडी के मानकऔर उसके अनुरूप प्रक्रिया को अपनाने में राज्य बिजली वितरण निगम की लापरवाही है। सरकार की नई पावर पॉलिसी के प्रस्ताव में ही इस पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें उपभोक्ताओं को…
राज्य के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल रिम्स में अव्यवस्था पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के बेसमेंट में तीन फीट पानी जमा होने पर नाराजगी और चिंता जाहिर की है। कोर्ट ने यहां जमा पानी को शीघ्र हटाने के साथ-साथ राज्य सरकार और रिम्स को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि भविष्य में वहां पानी जमा…
RIMS : गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस की जांच के लिए बनेगा अत्याधुनिक लैब
राज्य में गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस की जांच होगी। जांच में किसी गर्भवती महिला के हेपेटाइटिस पॉजीटिव पाए जाने पर नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया जाएगा। केंद्र के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने अभियान निदेशक कृपानंद झा को पत्र लिखकर इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी…
महिला एवं तीन बच्चों की मौत, ‘दूसरी’ के चक्कर में ले ली पत्नी व बेटों की जान
राजधनवार के नीमाडीह में महिला एवं तीन बच्चों की मौत के मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि जुबैदा के पति मनौवर का संबंध छत्तीसगढ़ की एक महिला से है। कुछ वर्ष पूर्व तक मनौवर छत्तीसगढ़ में रहकर जेसीबी चलाता था। वहीं, उसका परिचय एक महिला से हुआ। वह उस महिला से शादी करना…
जमशेदपुर: नर्सिंग होम में मरीज की मौत परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किया हंगामा
सीताराम डेरा के ह्यूम पाइप निवासी 24 वर्षीय अरुण साव की लाइफ लाइन नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह मौत हो गई है। परिजनों का अारोप है कि डॉ. परवेज आलम ने न जाने कौन से चार इंजेक्शन लगाए कि अरुण को खून की उल्टी हुई और इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने…
जामताड़ा: युवक को अगवा कर मांगी फिरौती
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तराबहाल गांव निवासी पप्पू मंडल नामक युवक के अपहरण की सूचना है। फिरौती की मांग की गई है। सोमवार की है। इसी थाना क्षेत्र के तिलाबनी से पप्पू को अगवा किया गया है।परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर पप्पू को ढूंढ रही है।…
