रांची-जमशेदपुर फोर लेनिंग कार्य की हो सकती है CBI जांच
रांची : रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) के फोर लेनिंग कार्य के लिए संवेदक को प्राप्त राशि के विचलन मामले की सीबीआइ जांच हो सकती है. झारखंड हाइकोर्ट ने सोमवार को रांची-जमशेदपुर सड़क को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत सरकार के कॉरपोरेट मंत्रालय की सीरियस फ्रॉड इंवेस्टीगेशन अॉर्गेनाइजेशन (एसएफआइअो)…
