चुनाव आयुक्त ने लिया राष्ट्रपति निर्वाचन की तैयारियों का जायजा
भोपाल, (वार्ता) | चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में राष्ट्रपति निर्वाचन, 2017 संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मतदान प्रक्रिया के सुचारू निष्पादन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह द्वारा…
