गुजरात चुनाव : बीजेपी ने जारी की 70 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

अहमदाबाद : गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को अपने उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी की तरफ से 70 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि नितीभाई पटेल महेसाणा से चुनाव लड़ेंगे। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतूभाई वघानी भावनगर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में कई नए चेहरों को भी मौका दिया है। इस लिस्ट में IPS पीसी बरांडा को भिलोडा से टिकट दिया गया है, वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे। दिलीप संधानी को धारी, बढ़वान से धनजीभाई पटेल को टिकट दिया गया है। अभी तक निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार केतन ईमानदार इस बार बीजेपी की तरफ से अपनी किस्मत आजमाएंगे, उन्हें वडोदरा से टिकट दिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य की 182 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत पहले चरण में 89 सीटों पर नौ दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा। दोनों चरणों के मतदान के बाद 18 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। गुजरात में पहले चरण के 19 जिलों की 89 सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। इसलिए बीजेपी के पास अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने के लिए समय है। वहीं दूसरे चरण के 93 सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 27 नवंबर है।

राज्‍य में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से दोनों चरणों के मतदान के लिए कुल 50,128 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन पर राज्य के 4.33 करोड़ मतदाता वीवीपेट युक्त ईवीएम के जरिये मतदान कर सकेंगे। आयोग द्वारा राज्य में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित 182 मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का एक पोलिंग बूथ होगा।

70 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट :-

Share:
Copied!