जम्मू-कश्मीर : एक रिवाल्वर और चार कारतूसों के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान दविंदर कुमार उर्फ राहुल के रूप में की गयी है।

उसे आरएस पुरा क्षेत्र के चक मोहम्मद यार गांव से पकड़ा गया। उसके पास से एक रिवाल्वर तथा चार कारतूस बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा तीन तेज धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Share:
Copied!