जानिए सरकार की आयुष्मान भारत से जुड़ी बड़ी बातें

इस 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत- नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम चालू करने का ऐलान किया। आयुष्मान भारत योजना को ‘मोदीकेयर’ के नाम से भी जाना जाता है। केंद्र सरकार की ओर से इस स्कीम को 25 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस योजना के तहत करीब 10 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का मेडिकल कवर मिलेगा। सरकार के अनुसार, यह योजना ट्रस्ट मॉडल या इंश्योरेंस मॉडल पर काम करेगी और पूरी तरह कैशलेस होगी। एसईसीसी (सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना) डेटाबेस ने बताया है कि, इस योजना से 10 करोड़ से अधिक गरीब आबादी वाले परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

 

Share:
Copied!