पटना जंक्‍शन पर एक हादसा, बाथरूम की दीवार गिरने से एक यात्री कि मौत

बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह एक हादसा हो गया। हादसा पटना जंक्‍शन पर हुआ। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वेटिंग रूम के बाथरूम की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को मलबे से बाहर निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया जा रहा है कि दीवार काफी जर्जर थी, जिसके संबंध में कई बार रेलवे प्रशासन से शिकायत भी की जा चुकी थी लेकिन रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का समय रहते पालन नहीं किया। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पटना जंक्‍शन स्‍टेशन पर बने वेटिंग रूम के बाथरूम की दीवार गिर पड़ी। इस हादसे में यात्री वीर बहादुर सिंह की मौत हो गई। वीर बहादुर वैशाली के महानार के रहने वाले थे और हावड़ा जा रहे थे। यात्री के पास हावड़ा-जनशताब्दी ट्रेन का 08.08.18 का टिकट भी मिला है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 

Share:
Copied!