परमाणु हथियारों को खत्म करने वाले अंतरराष्ट्रीय कैंपेन को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

नॉर्वे
परमाणु हथियारों को खत्म करने वाले अंतरराष्ट्रीय अभियान (ICAN) को इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल कमिटी के मुताबिक ICAN को यह पुरस्कार दुनिया को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद भयावह परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए उसके प्रयासों की वजह से दिया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में पोप फ्रैंसिस, सऊदी के ब्लॉगर रैफ बदावी, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ भी शामिल थे। कमिटी ने पुरस्कार की घोषणा के समय कहा कि हम इसके जरिए सभी परमाणु हथियार संपन्न देशों को यही संदेश देना चाहते हैं कि अगर वे इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह कितना विनाशकारी साबित हो सकता है।

Share:
Copied!