पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 21 लोगों को जदयू ने किया निलंबित…

 

पटना : जदयू में मचे घमासान के बाद सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने 21 लोगों को निलंबित कर दिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

निलंबित किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री रमई राम और पूर्व सांसद अर्जुन राय समेत कुल 21 लोग शामिल हैं.

इससे पहले पार्टी ने कार्रवाई करते हुए राज्यसभा सासंद शरद को संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया था, उनकी जगह आरसीपी सिंह को संसदीय दल का नेता बनाया था. शरद यादव को राज्यसभा में पार्टी के नेता के पद से हटाने के लिए जदयू ने शनिवार को उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू को पत्र लिखा था.

 

Share:
Copied!