पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़त के कारण कांग्रेस ने भारत बंद का किया ऐलान

congress

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़त के कारण कांग्रेस ने आज भारत बंद होने का ऐलान किया है। भारत बंद को लेकर कई संगठनों ने समर्थन दिया है। झारखंड में बंदी  का असर दिखाई आ रहा है। राजधानी रांची में काफी कम ऑटो चल रहे  है। दुकानें भी और दिनों की मुकाबले  आज कम खुलीं हैं। लंबी दूरी वाली बसे भी बंद हैं। इधर, लगभग सारे  स्कूलों ने भी छुट्‌टी की भी घोषणा कर दी है।

बंद से निपटने के लिए प्रशासन ने राजधानी में 50 मजिस्ट्रेट और 1000 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया है। सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती दल तैनात किए गए हैं। रांची सदर और बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में निषेध लागू कर दी गई है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि वॉट्सएप नंबर 8877030848 जारी किया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि उपद्रव फैलाने वालों की फोटो खींचकर इस नंबर पर भेजे। फोटो भेजने वालों का नाम किसी को नहीं बताया जाएगा।

गिरिडीह में भारत बंद के समर्थन में सड़क पर माले कार्य कर्ता उतर आए। सिमराडीह मोड़ के पास जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम हटाई गयी।

गिरिडीह के गांवां में भी बंदी का असर दिखा। सुबह से माले, झाविमो, झामुमो सहित कई पार्टी के कार्यकर्त्ता पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया। वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई। बगोदर में बंद को सफल बनाने को लेकर बंद समर्थक जीटी रोड पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। दुमका में भारत बंद के तहत पोखरा चौक में बंदी कराया गया। हंसडीहा में सुबह आठ बजे तक बंद का कोई असर नहीं दिखा। भागलपुर-दुमका पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर खुली।
बिहार की ओर से आने वाले वाहन हंसडीहा आ रहे हैं। जबकि गोड्डा, देवघर और दुमका की तरफ से हंसडीहा आने वाले वाहन की संख्या नगण्य है।
हंसडीहा में सभी दुकानें और डीएवी को छोड़ बाकी सभी स्कूल खुले हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर नोनीहाट, चन्द्रदीप, गंगवारा आदि जगहों पर पुलिस बल को तैनात रखा है।

Share:
Copied!