प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कुछ इस अंदाज़ में आये नज़र, देखें तस्वीरें

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अब अपने सगाई की ख़बरों को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले शुक्रवार को दोनों अपने पूरे परिवार संग डिनर करते स्पॉट किये गए। इन तस्वीरों में हाथों में हाथ लिए आप प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ़ देख सकते हैं। इस बीच दोनों की सगाई की ख़बरें तेज़ हो गयी हैं और इस सगाई में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी तैयार है। निक और प्रियंका के साथ दोनों के ही परिवार के लोग भी शुक्रवार को उनके साथ थे।  बहरहाल, प्रियंका ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी साफ़ तौर पर नहीं कहा है लेकिन, ये तस्वीरें बहुत कुछ बता रही हैं।

Share:
Copied!