बिहार की बेटी की खूबसूरती की दुनिया में हो रही चर्चा, मॉस्को में जीता ये अवार्ड

पटना। मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली डॉक्टर नेहा गुप्ता की खूबसूरती के लोग विदेश में भी कायल हो गए। दरअसल नेहा ने शुक्रवार को रूस के मास्को में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड में पार्टिसिपेट किया। नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं। इतना ही नहीं डाक्टर नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला। हालांकि वे कुछ अंक से ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड की विजेता बनते बनते रह गयीं। प्रतियोगिता में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हो रहीं थी। प्रतियोगिता में नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं।
इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हुईं थी। प्रतियोगिता में नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं। यहां पर नेहा की सुंदरता और बुद्धिमता की तारीफ भी हुई। इसमें करीब दुनिया भर से करीब 44 देशों की सैकड़ों लड़कियों ने पार्टीसिपेट किया। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं। नेहा की इस उपलब्धि के बाद शहरवासियों समेत, देश और विदेशों से ढेरों बधाईंया मिली।

मिला राइजिंग स्टार का अवार्ड…

नेहा ने भले ही कोई अवार्ड नहीं जीता, लेकिन जजों और प्रतियोगिता देखने आए लोगों का दिल जीत लिया। नेहा की सुंदरता और बुद्धिमता की तारीफ हुई। वह साउथ अफ्रीका की प्रतियोगी से पीछे रहीं। उन्हें कॉम्पटीशन में राइजिंग स्टार का अवार्ड मिला। नेहा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अपने देश का नाम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ऊंचा कर पाई।

डेंटल सर्जन हैं नेहा

नेहा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रहीं नेहा ने आर्मी डॉक्टर से शादी की है। नेहा ने फरवरी 2017 में बैंकॉक के पटाया में आयोजित माइल स्टोन मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुनी गईं थी। वह मिसेज दिल्ली एनसीआर 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। नेहा का कहना है कि मैं ब्यूटी विथ ब्रेन होने में विश्वास रखती हूं। इसलिए अपने को हमेशा अपडेट रखती हूं। उनका कहना है कि मैं दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि शादी किसी महिला के जुनून पर ब्रेक नहीं लगा सकती, बल्कि यह उसे उड़ने को पंख दे सकती हैं। नेहा ने कहा कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट में ताज जीतना मेरा पैशन है। मैं अपने जीवन में जितना ज्यादा हो सके, उतने ताज जीतने के लिए प्रयास करती रहूंगी

Share:
Copied!