बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी से निकला ऐसा चीज कि देखने के लिए उमड़ा लोगों का भीड़

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में आज नदी से एक ऐसी चीज निकली की उसे देखने की कौतुहल में नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास जिसे भी पता चला सभी नदी के किनारे दौड़े चले आये। इलाके में चारो तरफ यह चर्चा का विषय बन गया।

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव के सामने बागमती नदी के उपधारा से आज एक  30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। जिसको लेकर इलाके में चारो तरफ हलचल मच गई। घटनास्थल से मोबाइल और बैग भी बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के झउआ गांव निवासी गांधी राय के 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार राय है। वह अपने घर से माँ को तीन दिन पहले यह कह कर साईकिल से निकला था कि औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव अपने फुआ के यहां जा रहा है।

सुबह में इस लाश को एक महिला ने देखा, फिर उसके शोर पर लोग यहाँ जमा हुए और पुलिस आई। पुलिस जाँच शुरू कर दी है।

Share:
Copied!