ब्वॉयफ्रेंड से मिला धोखा तो डीजे लेकर घर पहुंची लड़की, अकेले किया जमकर डांस

girl dances front boyfriends house after getting cheated

गुरुग्राम : ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ये लड़की अकेले सड़क पर एक डीजे के सामने नाच रही है। कहा जा रहा है कि रिश्ते में लड़के से धोखा मिलने पर उसने ये कदम उठाया है। उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

फेसबुक पर संदीप सहवाग नाम के एक शख्स ने एक लड़की के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इस फेसबुक यूजर के अनुसार इस लड़की ने ऐसा ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर किया। वो डीजे लेकर लड़के के घर के बाहर पहुंच गई और फिर अकले डांस करने लगी। लड़की दर्द भरे गानों पर खूब डांस की।

फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमण्डी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर डीजे ले जा के किया डाँस, बॉयफ्रेंड ने दिया था धोका।’ जहां लड़की मिले धोखे का गम मना रही है वहीं आस-पास खड़े लोग उसपर हंस रहे हैं।

फेसबुक पर इस वीडियो को लगभग 6,00,000 लोग देख चुके हैं और लगभग 9,000 लोगों ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Share:
Copied!