मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

झारखण्ड सरकार कैबिनेट की प्रमुख स्वीकृतियाँ – 2025

रांची। झारखण्ड मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

  1. शहीद जवानों के आश्रितों को सम्मान:
    • उग्रवादी घटनाओं या सीमा रक्षा में वीरगति को प्राप्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के राज्यवासी कर्मियों के आश्रितों को विशेष अनुग्रह अनुदान और सरकारी सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति की स्वीकृति।
  2. सीएजी प्रतिवेदन:
    • भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का मार्च 2023 को समाप्त अवधि का प्रतिवेदन (संख्या-3, वर्ष 2025) झारखण्ड विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा।
  3. सेवानिवृत्ति लाभ:
    • 30 जून/31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की पेंशन गणना हेतु काल्पनिक वेतनवृद्धि (Notional Increment) की स्वीकृति।
  4. नई सेवा नियमावलियाँ:
    • झारखण्ड वित्त (अंकेक्षण एवं लेखा) सेवा नियमावली-2025।
    • पुलिस, कक्षपाल, सिपाही एवं उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025।
    • राज्य विधि विज्ञान निदेशालय एवं प्रयोगशाला अधीनस्थ चतुर्थ वर्गीय पद (विसरा कटर एवं प्रयोगशाला वाहक) नियमावली-2025।
    • विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति एवं सेवा शर्त) नियमावली-2025।
    • आयुष स्वास्थ्य सेवा नियमावली (संशोधन)-2024।
  5. बर्खास्तगी के निर्णय:
    • डॉ. कुमारी रेखा (मुसाबनी, जमशेदपुर),
    • डॉ. रिना कुमारी (सदर अस्पताल, बोकारो),
    • डॉ. वीणा कुमारी एम (कसमार, बोकारो)।
  6. न्यायालय एवं सुरक्षा:
    • डाल्टनगंज न्यायमंडल में एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों के लिए विशेष न्यायालय।
    • श्रावणी मेला-2025: 10 जुलाई से 10 अगस्त तक 28 अस्थायी मेला ओपी एवं 19 अस्थायी यातायात ओपी।
  7. शिक्षा:
    • प्राथमिक विद्यालयों में 4339 नए पद (उर्दू सहायक शिक्षक व आचार्य)।
    • दिव्यांग बच्चों हेतु विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियुक्ति।
  8. स्वास्थ्य सेवाएँ:
    • अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक।
  9. अन्य महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ:
    • CRISP संस्था के साथ Non-Financial MoU।
    • जीएसटी प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हेतु भवन निर्माण विभाग के नियमों में संशोधन।
Share:
Copied!