यहाँ पानी के नीचे मिली 347 किमी लंबी सुरंग, खुल सकता है इस सभ्यता से जुड़े कई राज

worlds longest under water cave found in maxico

मेक्सिको सिटी : हमारी दुनिया में लगभग हर रोज़ कोई न कोई खोज होती ही रहती है जिसके वजह से हमें अपने दुनिया के तमाम अनसुलझे रहस्यों के बारे में पता चलता है।

हाल ही में दुनिया में एक और खास किस्म के चीज़ की खोज की गई। दरअसल गोताखोरों के एक समूह ने पूर्वी मैक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी जलमग्न सुरंग की खोज की है। आपको बता दें कि ये सुरंग करीब 347 किलोमीटर लंबी है।

गोताखोरों के एक समूह ने पूर्वी मेक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी जलमग्न सुरंग खोजी है। यह सुरंग 347 किलोमीटर लंबी है। इस खोज के बाद मेक्सिको के आसपास के क्षेत्रों में विकसित हुई प्राचीन माया सभ्यता के बारे में और जानकारी प्राप्त हो सकती है।

दक्षिणपूर्वी मेक्सिको में स्थित युकाटन प्रायद्वीप में पानी के नीचे स्थित सुरंग ढूंढ़ने के लिए ग्रैन एक्युफेरो माया (जीएएम) अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत सैक एकटन नामक सुरंग की खोज हुई है। शुरुआत में इस सुरंग की लंबाई 263 किमी मापी गई थी।

तुलुम में स्थित जलमग्न सुरंगों की श्रृंखला डॉस ओजोस से जोड़ने पर इसकी लंबाई करीब 347 किमी हो गई। जीएएम के निदेशक गुलेरमो डी एंडा ने कहा, “इस खोज के बाद स्पेन के कब्जे में आने से पहले माया सभ्यता की उत्कृष्ट परंपरा और संस्कृति का पता लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उस काल में बसाई गई बस्तियों और तीर्थस्थलों की जानकारी भी मिल सकती है।”

मालूम हो कि माया सभ्यता के सबसे अधिक अवशेष युकाटन प्रायद्वीप में ही पाए गए हैं।

Share:
Copied!