सेंसेक्स 10 और निफ्टी 8 अंक गिरा, बाजार ने बढ़त गंवाई

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन से भारतीय रिजर्व  बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. सोमवार को बैठक शुरू होने से पहले बाजार ने तेज शुरुआत की है. सोमवार को आरबीआई से निवेशकों को सकारात्मक फैसले की उम्मीद नजर आ रही है.

वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते और निवेशकों के सकारात्मक रवैये से बाजार मजबूत हुआ है. इसी की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर 35 हजार के पार खुला. वहीं, निफ्टी ने भी 74 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है. इस बढ़त के साथ यह 10770 के स्तर पर पहुंचा.

हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार पहले अपने ऊपरी स्तर से नीचे आया. अब इसमें गिरावट शुरू हो गई है.

फिलहाल (11.33AM) सेंसेक्स 10 अंक गिरकर 35,200 के पार कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी में भी 8 अंकों की गिरावट है. इसके साथ यह 10,680 के पार बना हुआ है.

Share:
Copied!