1 साल तक फ्री मे देखें एचडी चैनल्स, 20 जून से शुरू हो रही बुकिंग

गैजेट डेस्क।अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग टीवी ने डीटीएच कनेक्शन बुक करने के लिए स्पेशल ऑफर पेश किया है। रिलायंस ने देशभर के 50 हजार पोस्ट ऑफिस के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बाद पोस्ट ऑफिस के जरिए भी कस्टमर शुरुआती बुकिंग कर सकते हैं।

 

 

बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को एचडी HEVC सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा। यह लेटेस्ट फीचर्स जैसे, रिकॉर्डिंग, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, रिकॉर्डिंग एंड व्यूइंग से लैस होगा। 1 साल तक चैनल्स फ्री होंगे। इसमें एचडी चैनल भी शामिल होंगे। वहीं 500 एफटीए (फ्री टू एयर) चैनल्स 5 साल तक फ्री देखे जा सकेंगे।

 

 

यूजर इस ऑफर को 500 रुपए जमा करके पोस्ट ऑफिस से ले सकते हैं। वहीं सेट-टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन वे वक्त 1500 रुपए चुकाना होंगे। लॉयल्टी बोनस लेने के लिए कस्टमर को दूसरे साल से 300 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। ऐसा दो सालों तक करना होगा। इसके बाद सब्सक्राइबर को 2 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस मिलेगा। यानी जो अमाउंट आप शुरू में जमा कर रहे हैं, वो पूरा वापस हो जाएगा।

 

 

20 जून से बुकिंग होगी शुरू

कंपनी 20 जून से इस सर्विस की प्री-बुकिंग शुरू करने वाली है। राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के उपभोक्ता डीटीएच की प्री-बुकिंग कर सकेंगे।

 

 

Share:
Copied!