6.2 inch. का फुल स्क्रीन डिस्प्ले, 3 जीबी रैम और ड्युअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा Oppo A3s, कीमत 10,999

गैजेट डेस्क।चीनी कंपनी Oppo भारत में जल्द ही Oppo A3S स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस कम बजट कैटेगरी में आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। इसके टॉप में नॉच दिया गया है, जहां फ्रंट कैमरा और सेंसर रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A3s को चीन में अप्रैल में ही लॉन्च किया जा चुका है।

 

दो वैरिएंट में होगा लॉन्च: Oppo A3s दो वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें पहला वैरिएंट 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और दूसरा वैरिएंट 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए हो सकती है।

 

– इसमें सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ब्यूटी मोड को सपोर्ट करेगा। Oppo RealMe 1 की तरह ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, लेकिन सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है।

 

ये फीचर्स होंगे इसमें खास

 

फीचर्स Oppo A3s
1. डिस्प्ले 6.2 इंच एचडी+
2. प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 450 एसओसी
3. रैम 2 जीबी/ 3 जीबी
4. स्टोरेज 16 जीबी/ 32 जीबी (एक्सपेंडेबल 256 जीबी तक)
5. फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल
6. रियर कैमरा 13+2 मेगापिक्सल
7. बैटरी 4230mAh
8. ओएस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो
9. सिक्योरिटी फेस अनलॉक
10. कनेक्टिविटी 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, ड्युअल सिम
Share:
Copied!