बड़ी ख़बरें
विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में हार्दिक पटेल के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द
मेहसाणा (गुजरात) : विशनगर सत्र अदालत ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को आज रद्द कर दिया. पटेल ने गुरुवार को अदालत में पेश होकर भविष्य में सभी सुनवाई में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया, जिसके बाद न्यायाधीश ने उक्त फैसला किया. सत्र न्यायाधीश वी. पी. अग्रवाल ने आरक्षण…
शेखपुरा में बाइक पर सवार थे चार लोग, ट्रक से टक्कर में 3 की मौत
खुसरूपुर/शेखपुरा.खुसरूपुर के हरदासबिगहा गांव के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जगनारायण व विपिन शामिल हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, शेखपुरा के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के शेखोपुरडीह गांव के हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की रात ट्रक और बाइक की सीधी…
पोखर में डूबकर 12 साल के बच्चे की मौत, छठ पर्व मनाने गया था ननिहाल
पटना (नौबतपुर) . पटना जिले के बिहटा के पुरैनिया गांव में छठ की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब पोखर से बच्चे का शव निकाला गया। 12 साल का सीवम कुमार अपने ननिहाल छठ के मौके पर आया था। सीवम की मां ने छठ व्रत किया हुआ था। पटना जिले के बिहटा के पुरैनिया…
योगी ने ताजमहल के गेट पर लगाई झाड़ू, लगे ‘जय श्री राम’ के नारे
विवादों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आज करेंगे ताजमहल का दीदार करेंगे. योगी आदित्यनाथ आगरा में आठ घंटे रुकेंगे और तीस मिनट ताजमहल में बिताएंगे. इसके साथ ही योगी आगरा में आज कई परियाजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. योगी का यह दौरा इसलिये काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ताज महल अनेक विवादास्पद बयानों और…
8 नवम्बर को यादगार बनाने की जुग्गत में भाजपा और कांग्रेस, एक मनायेगा जश्न दूसरा पीटेगा छाती
नई दिल्ली: 8 नवम्बर 2016 ये तारीख भला कोई कैसे भूल सकता है। यही वो तारीख है जिस दिन आधी रात को जब सबकी आँखों में नींद अपना सेज सजा रही थी केंद्र सरकार के एक फैसले ने देश की नींद उड़ा दी थी और एक नया इतिहास रच डाला था। दरअसल इसी तारीख को…
9 और 14 दिसंबर को गुजरात में डाले जायेंगे वोट ,18 दिसंबर को मतगणना
नई दिल्ली : गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से पहले चरण में 89…
पंचतत्व में विलीन हुए मुन्द्रिका सिंह यादव, पटना के बांस घाट पर हुई अंत्येष्टि
पटना: राजद के प्रदेश महासचिव व जहानाबाद के विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव का नश्वर शरीर बुधवार को दोपहर बाद पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके बड़े पुत्र और पेशे से अधिवक्ता उदय कुमार ने मुखाग्नी दी। पटना के बांस घाट पर हुए उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा,पूर्व सासंद जगदानंद,…
दोपहर 1 बजे होगा गुजरात चुनाव का एलान, दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव
नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज दोपहर 1 बजे गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। तारीखों का एलान होते ही गुजरात का चुनावी घमासान और भी तेज हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों में गुजरात की राजनीति ने जो करवट ली उसके बाद से देश की निगाहें इस चुनाव पर है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव दो…
राजद के प्रधान महासचिव व जहानाबाद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव का निधन
पटनाः राजद के प्रधान महासचिव व जहानाबाद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। पहले से ही डेंगू से ग्रसित श्री यादव को सोमवार की सुबह अचानक ब्रेन का नस फट जाने के कारण रक्तस्त्राव हो गया और वे शौचालय में गिर पड़े। बेहोशी की हालत में हीं उन्हें आइजीएमएस ले जाया गया।…
परमाणु हमले के लिए US होगा जिम्मेदारः नॉर्थ कोरिया
नॉर्थ कोरिया ने कुछ देशों को खत लिखकर धमकी दी है कि अमेरिका परमाणु हमले वाले युद्ध का माहौल बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया के मंत्रालय ने ऐसे खत मिलने की बात स्वीकार की है। इससे पहले नॉर्थ कोरिया की ओर से भेजे गए खत को मीडिया ने पब्लिश कर दिया था। इस खत को…
एशिया की टॉप यूनिवर्सिटी में भारत के तीन विश्वविद्यालय
क्वाकरली सायमंस (क्यूएस) एशिया यूनिवर्सिटी ने एशिया के टॉप 50 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की घोषणा कर दी है। इस साल भारत की तीन यूनिवर्सिटी ने इस लिस्ट में अपना स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं भारत की कौन-सी तीन यूनिवर्सिटी ने इसमें स्थान हासिल किया है और एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी कौन…
मोदी की सारी घोषणाएं कर लेने के बाद ईसी करेगा गुजरात चुनाव के तारीखों का ऐलानः पी. चिदंबरम
गुजरात में चुनाव तारीखों की घोषणा में देरी को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है। पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर तंज कसा कि चुनाव आयोग छुट्टी पर है और जब गुजरात सरकार हर तरह की छूट का ऐलान कर लेगी तब…
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ सबसे घातक युद्धपोत INS किलटन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएनएस किलटन को भारतीय नौसेना को समर्पित किया है। विशाखापत्तनम में पूर्वी नेवल कमांड में पहुंचकर रक्षा मंत्री ने इसकी औपचारिकता पूरी की। किलटन को सबसे घातक युद्धपोत कहा जा रहा है। यह पनडुब्बियों को आसानी से मार गिरा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्धपोत का वजन 3500 टन है और…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग पत्नी के साथ शारीरिक संबंध माना जाएगा रेप
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंध पर बड़ा फैसला सुनाया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि नाबालिग पत्नी के साथ शारीरिक संबंध रेप माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की उस धारा (IPC375(2)) को असंवैधानिक बताया है, जिसके मुताबिक 15 से 18 साल की बीवी से उसका पति…
ट्रंप के घर छिड़ी सौतनों की जंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर में सौतनों की जंग छिड़ गई है। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपने पति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना पर ध्यान आकर्षित करने और अपने स्वार्थ के लिए शोर मचाने का आरोप लगाया है। वहीं इवाना ने अपनी किताब का प्रचार करते हुए मजाकिया ढंग से…
