बड़ी ख़बरें
बिहार:बाढ़ की वजह से नहीं चलेंगी 18 ट्रेनें,मौत का आंकड़ा 514 के पार
बिहार में बाढ़ ने अब तक कुल 514 की जान ली है। आपदा प्रबंधन ने इस आंकड़े की पुष्टि भी कर दी है। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वो है इस बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान रेलवे को पहुंचा है। बिहार की बाढ़ से रेलवे को 46 करोड़ का नुकसान हुआ है। 26 करोड़…
10-10 मिनट की बहस और जज ने सुनाया गुरमीत राम रहीम इंसा को 10 साल की सजा….
नई दिल्ली : साध्वी रेप केस में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, राम रहीम के वकील ने जज के सामने यह कहकर जाल फेंका कि राम रहीम सोशल वर्कर हैं, वह लोगों की भलाई के लिए काम…
गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से नौ बच्चों की मौत ….
पटना : भागलपुर (बिहार) स्थित नवगछिया के मडवा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान नौ बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल मचाया और घटनास्थल के पास ही शव के साथ नेशनल हाइवे 31 को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. प्रशासन को आक्रोशित लोगों को समझाने में काफी…
बाढ़ पीड़ितों के सामने घंटो तक बंदी बने रहे दो बीजेपी विधायक…..
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर के मशहरी में आठ दिनों से मुशहरी फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि रविवार को क्षेत्र भ्रमण को निकले बोचहां विधायक बेबी कुमारी ओर कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता को छपरा- माड़ीपुर की सीमा पर बंधक बना लिया. सुबह 10 बजे…
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 21 लोगों को जदयू ने किया निलंबित…
पटना : जदयू में मचे घमासान के बाद सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने 21 लोगों को निलंबित कर दिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. निलंबित किए गए नेताओं…
ग्रुप केंद्र ग्रेटर नोएडा को मिला बेस्ट ग्रुप सैंटर का अवार्ड
रितेश सिन्हा, स्वराज ब्यूरो | सीआरपीएफ के 78वें स्थापना दिवस के मौके पर ग्रुप केंद्र ग्रेटर नोएडा को सर्वोत्त्म ग्रुप केंद्र ट्राफी से नवाजा गया। ट्राफी ग्रुप केंद्र नोएडा के सभी अधिकारियों तथा कार्मिकों की तरफ से डीआईजीपी सुनील जून को ट्राफी ग्रहण किया। उन्हें यह ट्राफी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सीआरपीएफ के महानिदेशक…
राजनीतिक दूरदर्शिता, अवसरवाद या धोखा: बदली हुई फिजां में बिहार की सियासत
रितेश सिन्हा | नीतीश कुमार ने बिहार के छठे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया। दरअसल जितनी तेजी से बिहार का घटनाक्रम बदला, उसकी उम्मीद आम आदमी तो छोड़िए राजनीतिक दलों को भी नहीं थी। यह अपने आप में ऐतिहासिक कही जा सकती है क्योंकि भारतीय संसदीय और राजनीतिक इतिहास में इस तरह का…
कोविंद बने 14वें राष्ट्रपति, हिंदी में ली शपथ; खुद को बताया मिट्टी के घर में पला-बढ़ा
नई दिल्ली.रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर मंगलवार को शपथ ली। चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने उन्हें शपथ दिलाई। कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी को उनके समाधिस्थल राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों…
प्रणब का फेयरवेल आज, 55 साल पहले प्रसाद जैसी विदाई किसी को नहीं मिली
नई दिल्ली. 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। आज राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में उनका फेयरवेल प्रोग्राम होगा। इस प्रोग्राम के लिए पार्लियामेंट मेंबर्स ने तैयारी की है। माना जा रहा है कि ये एक शानदार विदाई होगी। लेकिन, 55 साल पहले जिस तरह से देश के…
