वीके शशिकला को मिला बीमार पति से मिलने के लिए 5 दिन का पैरोल
बंगलुरू: जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को अपने बीमार पति से मिलने के लिए आज पांच दिन का पैरोल मिल गया है। कर्नाटक के जेल अधिकारियों ने उनके पैरोल को मंजूरी दी है। जेल अधिकारियों ने बताया कि शशिकला ने 15 दिन का पैरोल मांगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ पांच दिन का पैरोल मिला है।…
