राँची जिला प्रशासन की पहल से 24 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन लाभ व सम्मान मिला
झारखंड के राँची जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक सराहनीय पहल की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष पेंशन दरबार सह सेवा-निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 24 सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न…
