उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ हीं चार दिवसीय छठ व्रत का समापन

छठ व्रत

पटना: उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ हीं चार दिवसीय छठ व्रत का आज समापन हो गया।  सूर्योदय के काफी पहले से  हीं व्रतियों का छठ घाटों पर आने का सिलसिला आरंभ हो गया था। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जलाशयों के किनारे बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। लाखों की संख्या में लोग विभिन्न घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे।

छठ व्रत

इसके पहले रात भर नदियों,तालाबों और अन्य जलाशयों पर बने  घाट पर  चहल-पहल रही। अधिकांश व्रती तो घर लौट गए थे, लेकिन कई लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रात भर घाटों पर  रहकर ही सुबह का इंतजार किया।

छठ व्रत

पटना में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास पर भी छठ की धूम रही। मुख्‍यमंत्री आवास पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी व अन्‍य रिश्‍तेदार तो लालू आवास पर राबड़ी देवी ने छठ किया। शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राबड़ी देवी अपने आवास में बने तालाब में पहुंची। सबसे पहले लालू प्रसाद ने भगवान भास्‍कर को अर्घ्‍य दिया।

छठ पर्व

पुरे देश में खास कर बिहार और उत्तरप्रदेश में मनाये जाने वाले पर्व में छठ सर्वोपरी है। बिहार और उत्तरप्रदेश की मिट्टी से तालुक रखने वाले लोग आज दुनिया के हर कोने में इस पर्व को पूरी आस्था और भाव के साथ मनाते हैं।

 

Share:
Copied!