चाय पिते हीं एक परिवार के चार लोगों की हो गई मौत, एक की हालत गंभीर

जहरीली चाय

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत उघरा गाँव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ चाय पिने से एक हीं घर के चार लोगों की मौत हो गई है।  दरअसल गाँव के लालू महतो के घर में चाय बनाने के दौरान चायपत्ती खत्म हो जाने पर लालू महतो की पत्नी घर के बगल वाले दुकान में चायपत्ती लाने गयी। इसी बीच उसकी 7 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी ने कागज के पुड़िया में रखे फोरेड नामक कीटनाशक को चायपत्ती समझ कर चाय में डाल दिया।

चूँकि फोरेड नामक इस कीटनाशक रंग भी चायपत्ती की तरह हीं काला होता है जिससे गुडिया को लगा कागज में रखी वास्तु चायपत्ती हीं है और उसने कीटनासक को चाय  को हीं चुल्हे पर चढ़े चाय में डाल दिया। चाय को पीने से 11 वर्षीय प्रकाश कुमार, 7 वर्षीय अर्चना कुमारी, दुखन महतो एवं रामस्वरूप महतो की मौत हो गयी जबकि एक महिला उर्मिला देवी गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

घटना की जानकारी मिलते हीं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई और आगे की कारवाई में जुट गई। इधर घटना के बाद से हीं पुरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।

Share:
Copied!