UPSC परीक्षार्थी ने की आत्‍महत्‍या, परीक्षा सेंटर पर नहीं मिली एंट्री, सुसाइड नोट बरामद

कर्नाटक निवासी वरुण दिल्‍ली में रहकर लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वरुण फांसी लगाने के साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें उसने ये कदम उठाने की वजह यूपीएससी परीक्षा में न बैठ पाना बताया है.

वहां उसे बताया गया कि वो उसका सेंटर नही है. फिर वो पहाड़गंज के अपने सेंटर को तलाशता रहा. जिसकी वजह से उसे देरी हो गई.  वरुण अपने सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय सेंटर पर 9:24 पर पहुँचा तब उसे अंदर प्रवेश नही दिया गया. उसने काफी विनती की, क्योंकि ये पेपर देने का उसका अंतिम चांस था. लेकिन एग्जाम सेंटर पर उसे लेट पहुँचने की वजह से प्रवेश नही करने दिया गया.

परेशान होकर वो अपने घर आया तो वहां उसने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी से पहले वरुण ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमे उसने ‘देर हो जाने का वाकया लिखा है और ये भी लिखा कि देरी से पहुँचने पर यूपीएससी के नियम हैं. मेरी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाय. ये कदम मैंने खुद उठाया है.’

Share:
Copied!