अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से अफेयर पर पॉर्न स्टार ने खोली ये राज, बोली…

porn star denies affair with donald trump

न्यूयॉर्क : अडल्ट फिल्मों की ऐक्ट्रस स्टॉर्मी डैनियल्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ किसी भी तरह के अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया है। पिछले कई दिनों से स्टॉर्मी और ट्रंप के बीच साल 2006 में कथित यौन संबंध होने की खबरें हैं।

खुद डैनियल्स ने दावा किया था कि जब मेलानिया ने अपने बेटे को जन्म दिया था उसके कुछ दिन बाद ही ट्रंप और उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे। हालांकि, अब वह इस बयान से पलट गईं हैं।

ट्रंप की साल 2006 में ही उनकी तीसरी और मौजूदा पत्नी मेलानिया से शादी हुई थी। स्टॉर्मी के वकील ने इस पर विस्तृत जानकारी दिए बिना केवल बयान की पुष्टि की है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन अड्रेस’ के बाद स्टॉर्मी डैनियल्स जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफर्ड है वह एबीसी के टीवी शो ‘जिम्मी किम्मेल लाइव’ में नजर आएंगी। बहरहाल, ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने भी दोनों के बीच किसी भी तरह के प्रेम संबंधों की बात को नाकारा है।

स्टॉर्मी ने सबसे पहले साल 2011 में ट्रंप के साथ अफेयर रहने का दावा किया था और उसके बाद राष्ट्रपति चुनाव से एक महीने पहले भी उन्होंने यह दावा किया लेकिन इनपर किसी का ध्यान नहीं गया।

इसी महीने की शुरुआत में ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने इस संबंध में एक रिपोर्ट छापी और बताया कि ट्रंप के वकील ने क्लिफर्ड को अपना मुंह बंद रखने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर का पेमेंट किया था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

Share:
Copied!