शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी ये एक्ट्रेस, बिजनेसमैन से की शादी

amrita arora rumors she pregnant before marriage

मुंबई : दिल्ली की सर्दी आइटम नंबर से चर्चा में आईं अमृता अरोड़ा 31 जनवरी को अपना जन्मदिन फैमिली के साथ गोवा में मना रही हैं। आज अमृता 40 साल की हो गई हैं।

साल 1978 में जन्मीं अमृता ने इन दिनों बॉलीवुड से दूरियां बना रखी है। कमबख्त इश्क जैसी फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा।

उन्होंने बॉलीवुड में 2002 में फरदीन खान के साथ कितने दूर कितने पास फिल्म से शुरूआत की थी। इससे पहले वो मशहूर वीजे और टीवी प्रेजेंटेटर भी रह चुकी हैं। अमृता बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आई लेकिन यहां उनका सिक्का नहीं जमा। इसके बाद उनका बिजनेसमैन शकील के साथ नाम जुड़ा।

अमृता अरोड़ा ने 2009 में बिजनेसमैन शकील से शादी की थी। ख़बरों की मानें तो अमृता के बारे में कहा जाता है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। अमृता ने 2010 में अपनी पहली संतान अजान को जन्म दिया था। उनका कहना है कि वह अपने दोनों बेटों की देखभाल कर खुश हैं और बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। उनके दूसरे बेटे का नाम रेयान है।

हाल ही में अमृता अरोड़ा के बेटों की तस्वीर करीना के बेटे तैमूर के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई थी। अमृता सलमान खान की फैमिली के काफी नजदीक हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर के साथ जिम में पसीने बहाते हुए उनकी तस्वीरें छाई रहती हैं।

बता दें बॉलीवुड का जाना-माना गर्ल गैंग करीना-अमृता-मलाइका इन दिनों अमृता के बर्थडे की पार्टी मनाने के लिए गोवा प‍हुंचा हुआ है। मलाइका अरोड़ा ने जेट के अंदर क्लिक की गई तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।

Share:
Copied!